{"_id":"653eb9d03d60b2499a03d7a4","slug":"noida-criminal-caught-in-akarabad-aligarh-news-c-119-1-sali1001-245-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नोएडा का अपराधी अकराबाद में दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नोएडा का अपराधी अकराबाद में दबोचा, भेजा जेल
Mon, 30 Oct 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:30 AM IST
सार
29 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित टुआमई मोड़ के पास एक बाइक को पुलिस ने रोका । इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। नोएडा का अपराधी अकराबाद में पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के बैग से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को चोरी के छह मोबाइल सहित दबोचा। थाना प्रभारी अवधेश कुमार के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत उपनिरीक्षक दुलीचंद ने 29 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित टुआमई मोड़ के पास एक बाइक को रोका। इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। तलाशी में आरोपी के बैग से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी ने अपना नाम भोला उर्फ मोहित उर्फ भगत निवासी ग्राम गढ़ी चौखंडी थाना फेज तीन जिला गौतमबुद्ध नगर बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा दिया। आरोपी पर पहले से ही नोएडा के तीन थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें थाना सेक्टर-58 नोएडा, थाना सेक्टर-63 नोएडा और थाना सेक्टर-63 नोएडा के मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन