फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No one will be spared on negligence: comissner

लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा : मंडलायुक्त

Tue, 06 Mar 2018 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Tue, 06 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
No one will be spared on negligence: comissner
हेलीपेड पर रिहर्सल के दौरान जैसे ही चॉपर खड़ा हुआ उसके नीचे कुत्ता जाकर आराम करने लगा। - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने सोमवार को नुमाइश गेस्ट हाउस में आईजी डा. सुनील गुप्ता के साथ एएमयू दीक्षांत समारोह में आ रहे राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित बैठक की। एएमयू के प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यों को भली भांति समझ लें। लापरवाही पर बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था को हर सूरत में कायम रखें। यहां पर जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, एएमयू के प्रशासनिक अधिकारी  और अग्निशमन अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, एंबुलेंस एवं आईसीयू में लगाए गए चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ  की सूची मोबाइल नंबर सहित एडीएम वित्त को उपलब्ध करा दें। सीएमओ उन्हें अपने स्तर से निर्देशित कर दें कि किसी भी दशा में तैनाती के स्थान से अनुपस्थित न रहें अन्यथा बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने विद्युत, जल निगम, नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत, पेयजल की आपूर्ति 24 घंटे बनी रहे, साफ. सफ ाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पीडब्ल्यूडी, एएमयू गेस्ट हाउस, हेलीपैड पर संपूर्ण व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए। सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफ ी, फ ोटोग्राफ ी के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से संपूर्ण कवरेज हो। भ्रमण कार्यक्रम में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टी किसी भी दशा में स्वीकृत नहीं होगी। 
विज्ञापन


आईजी डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि आवश्यकतानुसार आरएएफ , पीएसी के साथ अतिरिक्त 40 एडीशनल एसपी की तैनाती की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हेलीपैड पर भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी कार्मिकों के पास आई कार्ड डिस्प्ले होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीपैड पर आया कुत्ता और घूम रही थी गाय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से पहले सोमवार को वायुसेना ने नुमाइश मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर रिहर्सल किया। वायुसेना का चॉपर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यहां पर उतरा। उतरने के दौरान पहले हेलीपैड पर एक कुत्ता आ गया जिससे आनन फानन में भगाया गया। इसी दौरान अन्य हेलीपैड पर भी एक गाय घूम रही थी, उसे भी तत्काल भगाया गया। यहां पर राष्ट्रपति के साथ आने वाले तीन हेलीकाप्टरों के लिए हेलीपैड बनाए गए हैं। चॉपर ने एक पर लैंडिंग की और वहां से टेकऑफ कर गया। इस दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद, आईजी डा. सुनील गुप्ता, एसएसपी राजेश पांडेय, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को फिर से रिहर्सल होगी। नुमाइश मैदान में उतरने से वायुसेना के चॉपर ने सारसौल चौराहे पर बनाए गए हेलीपैड पर भी रिर्हसल किया था। यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य प्रमुख वीवीआईपी के हेलीकाप्टरों को उतरना है। यहां पर भी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। 

राष्ट्रपति के आगमन पर रूट डायवर्जन और बैरियर रहेंगे 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के मद्देनजर ट्रैफिक में डायवर्जन किया गया है। जो इस प्रकार है।

सात मार्च को बाहरी डायवर्जन जो सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा
1.    बुलंदशहर की तरफ  से आने वाली बसें, भारी वाहनों को नये बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
2.    टप्पल खैर की तरफ  से आने वाली बसें, भारी वाहनों को खेरेश्वर चौराहे पर रोका जाएगा और एटा बुलंदशहर की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।
3.    एटा, कानपुर की तरफ  से आने वाली बसें, और भारी वाहनों को बौनेर तिराहे से नये बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
4.    मथुरा की तरफ  से आने वाली बसें भारी वाहनों को नये बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
5.    आगरा की तरफ  से आने वाली बसें, भारी वाहनों को नये बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
6.    डिबाई बुलंदशहर की तरफ  से आने वाली बसें, भारी वाहनों को थाना जवां सुमेरा झाल से गभाना रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
7. अतरौली रोड से आने वाली बसें, भारी वाहनों को अतरौली से सुमेरा झाल  की ओर व हरदुआगंज से कासिमपुर जवां की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
8.    दिल्ली बुलंदशहर की तरफ  से आने वाले भारी वाहनों को गभाना से चंडौस व सुमेरा झाल ओर डायवर्ट किया जाएगा।

आंतरिक डायवर्जन
1.    नादा पुल से सारसौल चौराहे की ओर, भांकरी पुल से सारसौल चौराहे की ओर और एफएम टावर से सारसौल चौराहे की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
2.    रसलगंज चौराहे से सारसौल चौराहे की तरफ  आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रसलगंज चौराहे से बारहद्वारी, देहलीगेट, नादापुल होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
3.    मैरिस रोड चौराहे से लाल डिग्गी की तरफ  आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को मैरिस रोड चौराहे से सेंटर प्वाइंट, सुभाष चौक, कठपुला होते हुए निकाला जाएगा।
4.    कठपुला की तरफ  से तस्वीर महल व लाल डिग्गी की तरफ  आने वाले वाहनों को सुभाष, चौक, सेंटर प्वाइंट, गांधी आई तिराहा होते हुए निकाला जाएगा।

5. जमालपुर एवं शमशाद मार्केट की तरफ  से तस्वीर महल की ओर आने वाले वाले वाहनों को शमशाद मार्केट से फिरदौस नगर फ्लाईओवर से निकाला जाएगा।
6.    क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी चौराहा, सासनी गेट चौराहा से रोडवेज बसें, सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को नये बाईपास होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed