फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No OMR sheet, now written examination

Raja Mahendra Pratap Singh University: ओएमआर शीट नहीं, अब होगी लिखित परीक्षा

Tue, 09 Jul 2024 11:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 11:28 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में कोरोना काल से ओएमआर शीट पर ही परीक्षा हो रही थी। नवंबर में परीक्षा लिखित में होगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। एक-दो महीने में विश्वविद्यालय परिसर से कामकाज शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
No OMR sheet, now written examination
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के नए सत्र 2024-25 में विद्यार्थी लिखित इम्तिहान देंगे। अब ऑप्टिकल मार्क रिकॉगनेशन (ओएमआर शीट) पर परीक्षा नहीं होगी। कोरोना काल से अब तक ओएमआर शीट पर ही परीक्षा हो रही थी। आरएमपीएसयू के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि नवंबर में सत्र-2024-25 की परीक्षा लिखित में होगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। एक-दो महीने में विश्वविद्यालय परिसर से कामकाज शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में करीब 364 महाविद्यालय हैं। कोरोना संक्रमण वर्ष 2019 के आखिर के शुरू हुआ था। वर्ष 2019-2020 में छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया गया था, परीक्षा नहीं हुई थी। वर्ष 2020-2021 से ओएमआर शीट पर परीक्षा हो रही है। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में भी ओएमआर शीट से परीक्षा हुई।
विज्ञापन


हालांकि शिक्षाविद उच्च शिक्षा में ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने के पक्षधर नहीं थे। इसे खत्म करने के लिए अनुरोध भी किया था। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से उस वक्त यह भी तर्क दिया कि उनके पास संसाधन नहीं हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय का भवन निर्माणाधीन है। अब विवि ने स्पष्ट किया है कि ओएमआर शीट से परीक्षा का सिलसिला अब खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए का परीक्षा परिणाम नहीं हुआ घोषित, प्रवेश अधर में
आरएमपीएसयू ने संबद्ध महाविद्यालयों में बीए के छठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं घोषित हो सका है। इससे विद्यार्थियों का अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश अधर में लटक सकता है। एएमयू में 10 जुलाई तक परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होनी है, लेकिन अभी तक आरएमपीएसयू ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है। इस संबंध में कुलपति का कहना है कि जल्द परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed