फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No number, no registration, jugaad motorcycle running indiscriminately

अलीगढ़ : न नंबर, न पंजीकरण, धड़ल्ले से दौड़ रहीं जुगाड़ मोटरसाइकिल

Thu, 31 Mar 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
No number, no registration, jugaad motorcycle running indiscriminately
जुगाड़ कर सामान लादकर ले जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के अंदर बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर रिक्शानुमा लकड़ी या लोहे की बॉडी लगाकर कई क्विंटल वजन ले जाते वाहन देखने को मिल जाएंगे। इन वाहनों के चलते परिवहन विभाग को रोजाना हजारों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। वहीं, यह हादसों का भी सबब बन रहे हैं। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इन पर लगाम नहीं कस पा रहे हैं। इस वजह से अब जुगाड़ लोडरों की भरमार हो गई है। यूं तो समय-समय पर कई अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन ऐसे वाहनों पर कभी कार्रवाई नहीं हो पाती है, जबकि इन वाहनों में कई मोटरसाइकिल तो चोरी की भी चल रही हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर सैकड़ों की संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान तक माल ढोने के लिए जुगाड़ मोटरसाइकिल लोडर चल रहे हैं। अधिकांश मोटरसाइकिल की आयु समाप्त हो गई है, जबकि कई वाहन तो चोरी के हैं। इसके अलावा चेसिस और इंजन भी भिन्न मिल जाएंगे। बाइक के पीछे रिक्शानुमा बॉडी लगाकर कई क्विंटल के वजन में माल लोड होकर यह शहर की सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। ओवरलोड के दौरान कई जगह सामान गिर जाता है। इसके अलावा काफी लोड होने के बावजूद चालक बहुत तेजी से चलाते हैं। इससे हादसे की संभावना रहती है। तिराहों-चौराहों पर यह वाहन जाम का कारण भी बनते हैं। पिछले एक साल में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मिलकर कई अभियान चलाए, लेकिन ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न होने से अब चालकों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेरोकटोक चालक जुगाड़ मोटरसाइकिल को धड़ल्ले से दौड़ा रहे हैं। इन वाहनों के संचालन में किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सरकार को भी हजारों रुपयों के राजस्व को चूना लगता रहता है।
विज्ञापन

जुगाड़ से मोटरसाइकिल को लोडर बनाकर चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की जाती है। फिर भी जल्द ही यातायात पुलिस के साथ मिलकर ऐसे वाहनों को सीधे थाने में बंद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed