फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No new corona positive case found in JN Medical College of Aligarh

कोरोना वायरस को लेकर राहतभरी खबर, जेएन मेडिकल कॉलेज में कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं

Wed, 08 Apr 2020 04:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Apr 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
No new corona positive case found in JN Medical College of Aligarh
फाइल फोटो
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह है कि पिछले 36 घंटों में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं मंगलवार को कुल 122 कोरोना संदिग्ध मामलों का परीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह अब तक 1175 कोरोना मामलों की जांच हो चुकी है, जिसमें कुल 59 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। यही आंकड़ा पॉजिटिव मामलों का सोमवार को भी था। पिछले 36 घंटे से भी अधिक समय में कोई भी केस पॉजिटिव न आने से इसको अच्छा संकेत माना जा रहा है। 
विज्ञापन


यहां मेडिकल कॉलेज में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, बुलंदशहर, समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कोरोना के संदिग्ध मामले जांच के लिए आते हैं। कोरोना संक्रमण के अब तक आए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक 47 कोरोना पॉजिटिव मामले नोएडा से आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि के पिछले 2 दिन से नोएडा से कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया है। इसके अलावा चार पॉजिटिव मामले हाथरस से पूर्व में आ चुके हैं। 3 कोरोना पॉजिटिव केस बुलंदशहर के हैं । दो पॉजिटिव मामले मथुरा के हैं । एक केस आगरा से और एक मुरादाबाद से है। 

प्रोफेसर किदवई कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज में अलग से कोरोना वायरस संक्रमण संबंधित ओपीडी संचालित की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से निपटने के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed