फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No land for panchayat building in 71 gram panchayats

अलीगढ़ः 71 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के लिए जमीन ही नहीं, कैसे हो निर्माण

Fri, 23 Jul 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
No land for panchayat building in 71 gram panchayats
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हर ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना के आदेश दिए हैं, लेकिन यह आदेश स्थानीय अफसरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। दरअसल 71 ग्राम पंचायतों में तो पंचायत भवन के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं है। अब तक 387 पंचायत भवन पूर्ण हो सके हैं, जबकि 409 पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण का काम जारी है। यह काम 15 अगस्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में हर ग्राम पंचायत में स्थापित पंचायत भवन में ग्राम सचिवालय बनाने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं प्रत्येक पंचायत में एक पंचायत सहायक कम सहायक एकाउंटेंट रखने पर सहमति बनी है। जिले के परिपेक्ष्य मेें देखें तो यहां 867 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 71 ग्राम पंचायतों के पास पंचायत भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिन 71 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए संबंधित उप जिलाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। 387 पंचायत भवन तैयार हो चुके हैं। शेष 409 को 15 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय में होंगी यह सुविधाएं
-विभिन्न योजनाओं व स्रोतों से प्राप्त धनराशि का विवरण
-योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जारी आदेश
-बीपीएल परिवारों की सूची
-विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची
-जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रपत्र
-ग्राम पंचायत के आय-व्यय की पुस्तिका
हर ग्राम सचिवालय में तैनात होगा पंचायत सहायक
अलीगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम सचिवालय में एक पंचायत सहायक कम सहायक एकाउंटेंट रखने के आदेश हुए हैं। छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर रखे जाने वाले इन कर्मचारियों के लिए जिले में प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीपीआरओ ने बताया कि इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed