{"_id":"63a369576896f92e5456cabf","slug":"no-kovid-patient-since-september-foreigners-will-be-monitored-city-office-news-ali3074570152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सितंबर से नहीं कोई कोविड मरीज, विदेशियों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सितंबर से नहीं कोई कोविड मरीज, विदेशियों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड की तीन लहरों को झेल चुके अपने जिले में कोविड के शोर के बीच फिर सतर्कता की तैयारी है। हालांकि अभी तक शासनादेश का इंतजार है। मगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर विदेशी लोगों के आने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इधर, खास बात है कि जिले में सितंबर के बाद से कोई मरीज सामने नहीं आया है और उसी समय से कोविड टीकाकरण भी वैक्सीन न मिलने के कारण बंद है।
चीन में कोविड की लहर के बाद अपने देश में भी सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत विदेशियों के आने पर उनकी जांच व उनके संपर्कों की जांच के निर्देश जारी हुए हैं। वैसे तो यह काम एयरपोर्ट पर ही होगा।
मगर किसी तरह एयरपोर्ट से वह अपने घर तक पहुंच जाता है तो वहां तक निगरानी व ध्यान रखा जाएगा। सीएमओ डा.नीरज त्यागी बताते हैं कि अपने जिले में स्थिति सामान्य है। प्रदेश स्तर से भी अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्रालय की गाइडलाइन एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी की है। फिर भी लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें।
विज्ञापन
ये है अपने जिले की स्थिति
-2,60,089 मरीज जिले में मिले थे
-94.03 फीसद लगी 14 वर्ष तक प्रथम डोज
-84.07 फीसद लगी 14 वर्ष तक द्वितीय डोज
-91.13 फीसद लगी 17 वर्ष तक प्रथम डोज
-87.22 फीसद लगी 17 वर्ष तक द्वितीय डोज
-101.52 फीसद लगी 18 प्लस को प्रथम डोज
-97.58 फीसद लगी 18 प्लस को द्वितीय डोज
-30.84 फीसद लगी बूस्टर डोज