फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No confirmed seats in trains on Diwali-Chhath Puja

दिवाली-छठ पूजा: ट्रेनों में नहीं मिल रही कन्फर्म सीट, दिल्ली-बिहार की ट्रेनों में वेटिंग सूची 100 के पार

Fri, 20 Sep 2024 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

दिल्ली-बिहार मार्ग पर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं है (नो रूम) की स्थिति है। बिहार जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, कैफियात एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, आम्रपाली एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, मगध, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट की सर्वाधिक मांग है।

विज्ञापन
No confirmed seats in trains on Diwali-Chhath Puja
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। दिल्ली से बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित सीटों की वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन


रिजर्वेशन कराने वालों को यह लंबी वेटिंग लिस्ट परेशान कर रही है। खासकर दिल्ली-बिहार मार्ग पर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं है (नो रूम) की स्थिति है। बिहार जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, कैफियात एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, आम्रपाली एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, मगध, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट की सर्वाधिक मांग है। कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। 
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार दिवाली व छठ के त्योहार को लेकर यात्री रिजर्वेशन करा रहे हैं। ट्रेन में 24 घंटे पहले ही तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होती है। नो रूम के चलते तत्काल टिकट मिलने की संभावना भी बेहद कम है। त्योहार में कुछ अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed