फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No complaint received on bringing gun to school

Aligarh News: स्कूल में बंदूक लाने पर नहीं मिली कोई तहरीर, प्रधानाध्यापक-सहायक अध्यापिका हो चुके हैं निलंबित

Wed, 08 Nov 2023 01:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 01:02 AM IST
सार

अलीगढ़ के लोधा में स्कूल के अंदर बंदूक लाने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका निलंबित हो चुके हैं। शिक्षामित्र और शिक्षकों के आपसी विवाद में बीएसए ने कार्रवाई की है। 
 

विज्ञापन
No complaint received on bringing gun to school
स्कूल में बंदूक के साथ प्रधानाध्यापक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में विकासखंड लोधा के संविलियन विद्यालय हयातपुर बिझैरा में लाइसेंसी बंदूक लाने के प्रकरण में लोधा पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। बंदूक लाने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका निलंबित हो चुके हैं। शिक्षामित्र और शिक्षकों के आपसी विवाद में बीएसए ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


स्कूल में बंदूक
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2023 को प्रभारी प्रधानाध्यपक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुर्गेश ने खंड शिक्षाधिकारी से शिक्षामित्र कुलदीप कुमार के व्यवहार की शिकायत की थी। वह विद्यालय में राजनीतिक चर्चाएं करता है। इससे विद्यालय के पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। साथ ही शिक्षामित्र ने ग्राम प्रधान से भी शिकायत की, उसके बाद उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण रुकवा दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्वेंद्र शर्मा के मुताबिक, शनिवार को कुछ लोग विद्यालय आए थे और उनसे अभद्रता भी की थी। सोमवार को इनकी संख्या में और इजाफा हो गया। वह शहर जा रहे थे और अपनी सुरक्षा की खातिर लाइसेंसी बंदूक अपने साथ रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक के विद्यालय में लाइसेंसी बंदूक लाने की शिकायत प्रधान ने संबंधित विभाग के अधिकारी से कर दी। इसकी जांच की गई, जिसमें  अधिकारियों ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका को निलंबित और शिक्षामित्र को संबद्ध करने की संस्तुति की, जिस पर बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की। उधर, थाना लोधा के प्रभारी विपिन यादव ने कहा कि बंदूक के प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed