{"_id":"62b36c6247a2964b81194a05","slug":"no-clue-of-robbers-hiding-in-amu-aligarh-news-ali2944807171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में छिपने वाले लुटेरों का सुराग नहीं, फिर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में छिपने वाले लुटेरों का सुराग नहीं, फिर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस - क्वार्सी क्षेत्र में बीते पखवाड़े लूट करने वाले लुटेरों का अभी सुराग नहीं लगा। इतना जरूर साफ हुआ है कि वे घटनाओं को अंजाम देने के बाद एएमयू में जा छिपे। इसी कड़ी में बुधवार देर रात गुरुद्वारा रोड पर लूट की फिर एक वारदात को तीन लुटेरों ने अंजाम दिया। यहां पैदल टहलते हुए जा रहे युवक से मोबाइल लूट लिया । मगर शोरशराबे पर तीनों को भीड़ ने दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया है कि युवक फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक उसके पीछे से आए और एक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इस पर युवक ने शोर मचाया तो राहगीर एकत्रित हो गए और तीनों को दौड़कर दबोच लिया। उन्हें जमकर पीटा गया। इस खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को थाने ले आया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार पूछताछ की जा रही है। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। बता दें कि यह करीब दस दिन के ब्रेक के बाद छिनैती की घटना हुई है। इससे पहले लगातार हुईं घटनाओं में काली पल्सर सवार लूट के बाद एएमयू में जाकर छिपे हैं। जिनके विषय में पुलिस ने एएमयू इंतजामिया को पत्र भी लिखा है। मगर वे आज तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
तहसील के पीछे एसपीओ की बहू को लूटा
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में तहसील के पीछे रघुवीरपुरी रोड पर भी बुधवार देर रात लूट की वारदात हुई। यहां एसपीओ का बेटा अपनी पत्नी व मां के साथ पैदल-पैदल घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार उसकी पत्नी का कुंडल झपट ले गए। इस छीनाझपटी में महिला का कान फट गया, जिससे उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार मूल रूप से शिवपुरी के प्रमोद कुमार अपनी पत्नी मीना व मां कमलेश देवी संग प्रेम नगर से पैदल पैदल भंडारा खाकर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे वे जैसे ही रघुवीरपुरी रोड पर पहुंचे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आए और उन्होंने मीना के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिया। महिला ने शोर मचाया और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर बदमाश कुंडल खींचकर तेजी से भाग गए। बाद में देखा कि मीना का कान जख्मी हुआ है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया। प्रमोद के पिता एसपीओ हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि इस रोड पर पिछले कुछ दिन से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में आरोपियों को तलाशा जा रहा है। ब्यूरो