नुमाइश के अंतर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को एकल महिला वर्ग की प्रतियोगिता नित्या सादानी ने जीती। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम सिटी आईएएस राकेश मालपाणी, विशिष्ट अतिथि रेलवे मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां सचिव विकास चौहान, उत्तर प्रदेशीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर भी मौजूद रहे।
अंडर 15 बालक एकल वर्ग में स्मिथ सिंह विजेता व पारस तिवारी उपविजेता रहे। बालिका सिंगल अंडर 17 में नित्या शादानी प्रथम व देवांशी शर्मा द्वितीय रहीं। पुरुष एकल वर्ग में सुजल वार्ष्णेय व प्रदीप चौधरी, महिला एकल वर्ग में शोभा शर्मा व नित्या शादानी। महिला युगल वर्ग में लवली-शोभा व नित्या शादानी-चारू। वेटरन युगल में अजय शर्मा-माजिद खान व मोहित अग्रवाल-राजेश रतौली। अधिकारी युगल वर्ग में रेलवे मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह-राजेश रतौली व शुभम पटेल आईपीएस-पंकज त्यागी क्रमश: विजेता व उपविजेता रहे।