फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine months have passed, but no land transfer order has been received.

Aligarh News: मेडिकल कॉलेेज..नौ माह बीते, नहीं मिला भूमि हस्तांतरण का आदेश

Tue, 23 Sep 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 23 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nine months have passed, but no land transfer order has been received.
जिले में मेडिकल कॉलेज के जरिये बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की आस अब कमजोर पड़ने लगी है। नौ माह पूर्व प्रयागराज में हुई कैबिनेट की बैठक में पराग डेयरी की चिह्नित भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरण किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक यह आदेश प्रशासन तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

करीब चार साल पूर्व बजट में हाथरस जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भी बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन भूमि के चयन पर बात अटक गई। मानक के अनुसार जिला अस्पताल से 10 किमी के परिक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण की बात सामने आई। इस आधार पर जिला प्रशासन ने सासनी की खाली पड़ी पराग डेयरी की भूमि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा।
विज्ञापन

इस संबंध में तत्कालीन जिलाधिकारी के जरिये 20 सितंबर, 18 अक्तूबर, 2 नवंबर, 16 नवंबर, 28 दिसंबर को हाथरस में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सासनी में खाली पड़ी पराग डेयरी की 6.675 हेक्टेयर भूमि को सशुल्क चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किए जाने के लिए दुग्ध विकास विभाग को पत्र भेजे गए, जिससे भूमि हस्तांतरण की प्रकिया पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया शासन स्तर से चल रही है। अभी स्थानीय स्तर पर कोई आदेश नहीं आया है।
-राहुल पांडेय, डीएम

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। कैबिनेट में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण के संबंध में आदेश जारी होंगे। मैं फिर इस मामले में सीएम से मिलूंगी।

-अंजुला माहौर, विधायक सदर।

जिले में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर महज रेफर सेंटर है। न तो चिकित्सक हैं और न ही संसाधन हैं। जो संसाधन हैं, वह स्टाफ की कमी से बंद कमरे में पडे़ हुए हैं।
कुलदीप, आगरा रोड।

मेडिकल कॉलेज की घोषणा से बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आस जगी थी, लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ भी नहीं हैं। सिर्फ घोषणा तक ही मेडिकल कॉलेज सीमित है।
भूपेंद्र , झींगुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed