फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine lakhs People got the first dose of vaccine in the district

अलीगढ़ः जिले में नौ लाख से अधिक को नहीं लगी टीके की प्रथम डोज

Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nine lakhs People got the first dose of vaccine in the district
टीका ही कोरोना से बचाएगा। इसके बावजूद लोग टीकाकरण को लेकर गंभीर नहीं है। जिले में नौ लाख से अधिक लोग अभी प्रथम डोज से दूर हैं। 7.35 लाख लोगों को ही कोविडरोधी टीके की दूसरी डोज लगी है, जबकि जिले में 19.64 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगनी है।
विज्ञापन

जनपद में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 27 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 जनवरी 2021 को देश में टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। उस समय से आज तक 17.99 लाख लोगों को प्रथम डोज लगी है। लक्ष्य के हिसाब से देखे तो अभी नौ लाख से अधिक लोग टीकाकरण से दूर हैं। दूसरी डोज तो 7.35 लाख लोगों को ही लगी है। कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनो डोज लेना जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राशन की दुकानों पर कोविड टीका सत्र का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान, सचिव एवं विभिन्न विभागों का सहयोग लेकर टीकाकरण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महफूजनगर एवं बन्नादेवी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 55 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े पर एक नजर
- अब तक 2534845 लोगों को टीका लगा है।
- रविवार को 55462 लोगों को टीका लगाया गया।
- 1799000 लोगों को प्रथम डोज लगा है।
- 735845 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
लिंग के आधार पर
पुरुष - 1309634
महिला - 1224603
आयु वर्ग
18 से 14 - 1632676
45 से 60 - 585100
60 से अधिक - 317069
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed