{"_id":"658700c8bba59b31790871f5","slug":"nine-candidates-of-aligarh-s-cmm-appeared-for-uppsc-main-examination-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Main Exam: सीएमएम साबित हो रही सुपर 30, नौ अभ्यर्थियों ने उतीर्ण की मुख्य परीक्षा, इन्होंने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC Main Exam: सीएमएम साबित हो रही सुपर 30, नौ अभ्यर्थियों ने उतीर्ण की मुख्य परीक्षा, इन्होंने पाई सफलता
Sat, 23 Dec 2023 09:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Dec 2023 09:18 PM IST
सार
यूपीपीएससी की मुख्य परीक्षा में अलीगढ़ की मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के नौ अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में सचिन सिंह, कौशल अग्रवाल, शीतल कुमारी, विवेक शर्मा, संतोष कुमार, मनीष प्रताप, पीयूष वर्मा, चौतेन्द्र चौहान एवं प्रियंका उतीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
मालवीय पुस्तकालय अलीगढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए पटना में संचालित सुपर-30 साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित मुख्य परीक्षा में सीएसएम के नौ अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा उतीर्ण कर साक्षात्कार में जगह बना ली है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी की मुख्य परीक्षा में सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के सचिन सिंह, कौशल अग्रवाल, शीतल कुमारी, विवेक शर्मा, संतोष कुमार, मनीष प्रताप, पीयूष वर्मा, चौतेन्द्र चौहान एवं प्रियंका उतीर्ण हुए हैं। महाराजगंज में एडीएम और सीएमएम के संस्थापक पंकज वर्मा ने 2016 में प्रशासनिक सेवाओं के लिए निर्धन छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देना आरंभ किया था। अब तक 300 से अधिक युवा सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न पदों पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ0 पंकज वर्मा ने विश्वास जताया है कि मुख्य परीक्षा को उतीर्ण करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल होकर अपने और अपने मां-बाप के सपनों को अवश्य ही साकार करेंगे। मालवीय पुस्तकालय के सचिव एचबी माथुर, सीएसएम संचालक राजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार सिंह, ऑपरेटर एम शर्मा, रिंकू सहयोगी, रवि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन