{"_id":"654651be7f731ce8a3024adf","slug":"nilgai-collides-with-bike-youth-dies-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक से टकराई नील गाय, युवक की मौत, रोते-बिलखते छोड़ गया परिवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक से टकराई नील गाय, युवक की मौत, रोते-बिलखते छोड़ गया परिवार को
Sat, 04 Nov 2023 07:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:45 PM IST
सार
बाइक नील गाय से टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। गिरने से गंभीर घायल हुए बाइक सवार को अलीग्रढ़ लाए। वहां पर हालत बिगड़ने पर दिल्ली स्थित सफदरगंज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
नील गाय की टक्कर से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर अचानक नील गाय के निकल कर आने से बाइक उससे टकरा गई। बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक ने परिवार को रोते-बिलखते छोड़ा। गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में दादों के गांव हुसैंनपुर शहजादपुर निवासी 43 यशवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह 30 अक्तूबर को अपने गांव से अपने भाई के साथ अपनी बाइक से छर्रा गल्ला मंडी के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव अटा के पास नील गाय से उनकी बाइक टकरा गई। जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घायल छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उनको अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में परिजन ने दिल्ली स्थित सफदरगंज में भर्ती कराया। 3 नवंबर की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक बेटा, दो बेटियों संग परिवार को रोते बिलखते छोड़ गया। 4 नवंबर को शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन