फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For father words Nikah now not like the look then wants divorce

Aligarh News: अब्बा की बात रखने को किया निकाह, अब रूप पसंद नहीं तो चाहता है तलाक

Tue, 10 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

बन्नादेवी के नई बस्ती और सराय रहमान के दो परिवारों के मुखियाओं ने बेटा और बेटी की नवंबर 2019 में शादी कर दी। मगर शादी के बाद पत्नी का रूप रंग देख पति बिफर गया और साथ न रखने की जिद शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
For father words Nikah now not like the look then wants divorce
निकाह

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में दो दोस्त परिवारों में बच्चों के निकाह के बाद बेटी अपने हल्के रूप को लेकर तानेे झेल रही है। आलम ये है कि पति तलाक की जिद पर अड़ गया है। हालांकि परिवार के समझाने-मनाने के दौर के चलते दंपती पर एक बच्चा भी हो गया, मगर अब उसे घर से निकाल दिया गया। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया। मगर मुकदमे में कोई कार्रवाई न होने से महिला इधर से उधर भटक रही है।

विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि बन्नादेवी के नई बस्ती और सराय रहमान के दो परिवारों के मुखियाओं में अच्छी दोस्ती थी। वर्ष 2019 में नई बस्ती वाला दोस्त सराय रहमान के दोस्त के घर कुछ खाने का सामान देने गया था। वहां से लौटते में दुर्घटना में जख्मी हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। इस पर सराय रहमान के रहने वाले दोस्त ने नई बस्ती के मृत दोस्त की बेटी से अपने बेटे की शादी तय कर दी।
विज्ञापन

पिता की बात रखने के लिए बेटे ने भी नवंबर 2019 में शादी कर ली।

मगर शादी के बाद पत्नी का रूप रंग देख पति बिफर गया और साथ न रखने की जिद शुरू कर दी। किसी तरह दोनों परिवारों के समझाने मनाने के दौर के बीच दंपती पर एक बच्चा भी हुआ। मगर 2022 में युवक ने युवती को छोड़ दिया और वह मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक तक की धमकी दी गई। मामले में मई 2022 में पति पर बन्नादेवी में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। मगर आज तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में लगातार महिला थाने के चक्कर लगा रही है। मगर मुकदमे के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने अधिकारियों से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed