फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Night curfew ends, business of hotel, cinema house traders will increase

अलीगढ़ : नाइट कर्फ्यू खत्म, होटल, सिनेमा घर कारोबारियों का बढ़ेगा व्यापार

Mon, 21 Feb 2022 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Night curfew ends, business of hotel, cinema house traders will increase
रॉबी, अमृतसरी जायका। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना की रफ्तार कम होते ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। इससे होटल, रेस्टोरेंट व सिनेमाघर कारोबारियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि नाइट कर्फ्यू खत्म होने से सेल बढ़ेगी। खासतौर पर नौकरी पेशा लोग रात में ही अपने परिवार के साथ होटल रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना का खतरा कम होते ही शासन की ओर से शनिवार को नाइट कर्फ्यू खत्म करने का आदेश जारी किया गया था। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर कारोबारियों ने इस फैसले को सकारात्मक बताया। उनका कहना था कि दो साल से कोरोना चल रहा था। इसके चलते व्यापार पर काफी असर था। रात में होटल, रेस्टोरेंट जल्दी बंद हो जाते थे। इससे ग्राहक भी नाराज थे। क्योंकि अधिकतर लोग रात में परिवार के साथ घूमने निकलने थे। नाइट कर्फ्यू के चलते 11 बजे बाजार बंद हो जाते थे। जिससे सेल पर भी फर्क पड़ता था। वहीं होम डिलिवरी में खाना ठंडा हो जाता था। अब कर्फ्यू हटने के बाद सेल भी बढ़ेगी। वहीं सिनेमा घरों में भी पहले 5 से 6 शो चलते थे। जो 10 बजे तक खत्म हो जाते थे। कर्फ्यू हटने से सोमवार से नाइट शो भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि कोरोना के चलते शासन द्वारा रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू था।
विज्ञापन

- नाइट कर्फ्यू खत्म होने से सेल बढ़ेगी। क्योंकि अधिकतर ग्राहक अपने परिवार के साथ रात में ही खाना खाने आते थे। 11 बजे रेस्टोरेंट बंद करना पड़ता था। होटल स्टॉफ को भी नाइट में आने जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक बगाई, संचालक, मेजबान रेस्टोरेंट
- रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लग जाता था। रेस्टोरेंट के लिहाज से यह पीक आवर्स होता है। अब नाइट कर्फ्यू हट गया है। इससे राहत मिलेगी। ग्राहक भी संतुष्ट होकर आएंगे। इससे सेल भी बढ़ेगी। वहीं ऑनलाइन डिलीवरी में भी इजाफा होगा।

रॉबी, संचालक, अमृतसरी जायका रेस्टोरेंट
- नाइट कर्फ्यू के चलते रात का शो बंद रहता था। करीब 5 से 6 शो ही चल पाते थे। अब नाइट कर्फ्यू खत्म हो गया है। सोमवार से रात का शो भी शुरू हो जाएगा। इससे सिनेमा शौकीनों की भीड़ में इजाफा होगा। व्यापार भी बढ़ेगा।
अनिल शुक्ला, मैनेजर, स्टार वर्ल्ड सिनेमा

अनिल कुमार शुक्ला सिनेमा मैनेजर।

अनिल कुमार शुक्ला सिनेमा मैनेजर।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed