फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Newly teachers received appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के खिले चेहरे

Sat, 24 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Newly teachers received appointment letter
जिलाधिकारी ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। - फोटो : CITY OFFICE
कृष्णांजलि सभागार में शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल व भाजपा के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष नेता श्यौराज सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने 10 अभ्यर्थियों को प्रदान नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर 161 शिक्षकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 69 हजार भर्ती प्रक्रिया के तहत 6696 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद अलीगढ़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। बीएसए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आवंटित कुल 186 पदों में से काउंसलिंग में चयनित 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पांच-पांच महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धनीपुर आलोक प्रताप श्रीवास्तव, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त व लेखाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, ऋषि सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed