फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Newly married woman goes missing with cash and jewelry

Aligarh News: नकदी और गहने लेकर लापता हुई नवविवाहिता

Thu, 18 Apr 2024 04:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 18 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman goes missing with cash and jewelry
गांव भानेरा में शादी के अगले दिन दूल्हे सहित ससुराल वालों को बेहोश करने के बाद नवविवाहिता घर पर रखे दो लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई। उसका मोबाइल भी बंद है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन




गांव भानेरा घनश्याम पुत्र सरनाम सिंह से मथुरा निवासी रिश्तेदार ओमवीर सिंह ने एक लड़की की शादी के लिए लड़का बताने की बात कही थी। इस पर उन्होंने अपने पुत्र राकेश की शादी की बात चलाई। सहमति बनने पर 11 अप्रैल को कस्बे के देव मंदिर में विवाह हो गया। 12 अप्रैल को दुल्हन शीतल ने ससुराल वालों के खाना बनाया। खाना खाकर ससुर घेर में सोने चले गए। अगली सुबह वह घर पहुंचे तो पूरा परिवार बेहोश पड़ा था। दुल्हन शीतल लापता थी। कमरे में रखी आलमारी खुली पड़ी थी।
विज्ञापन




उन्होंने पानी के छींटे मारकर परिवार वालों को जगाया। आलमारी तलाश करने पर पता चला कि दुल्हन शीतल दो लाख रुपये के गहने और चालीस हजार रुपये गायब थे। मामले में आरोपी शीतल पुत्री गुलवीर सिंह निवासी नावली जिला मथुरा सहित उसके गैंग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। लुटेरी दुल्हन के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed