फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New system of distribution of oxygen cylinders made again

ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण की फिर नई व्यवस्था बनी

Sat, 08 May 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
New system of distribution of oxygen cylinders made again
सांसद, प्रशासनिक अधिकारियों और राधा इंडस्ट्रियल गैस प्लांट संचालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण की नई व्यवस्था बनाई है। इसके तहत रोजाना 300 गैस सिलिंडर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से हॉस्पिटल संचालकों को दिए जाएंगे, जबकि 50 सिलिंडर सांसद सतीश गौतम की हेल्पलाइन के माध्यम से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम ने कासिमपुर स्थित राधा इंडस्ट्रियल गैस प्लांट के प्रबंध निदेशक अरुण अग्रवाल-आस्था अग्रवाल, एसडीएम कोल रंजीत सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार के साथ बैठक की। बैठक में यह तय हुआ कि 300 ऑक्सीजन सिलिंडर हॉस्पिटल के मरीजों के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

50 सिलिंडर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को सांसद की हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। सांसद की हेल्पलाइन (9457762404) पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को मिलेंगे। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तो ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। सांसद ने स्पष्ट किया कि इस तरीके से ऑक्सीजन प्लांट पर कालाबाजारी पर रोक लगेगी और जनता को बेवजह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रबंध निदेशक, सिटी मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम कोल ने सहमति जता दी है। सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि कम से कम 50 आक्सीजन सिलिंडर उनकी हेल्पलाइन से वितरित कराने की व्यवस्था की जाए जिससे होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को आपातकाल होने पर आक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके अन्यथा ऐसे मरीजों के तीमारदारों को ऑक्सीजन लाने में भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed