फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New system implemented for buses from Masoodabad, Sutmile, Gandhipark bus stand

Aligarh News: मसूदाबाद, सूतमील, गांधीपार्क बस स्टैंड से बसों के लिए नयी व्यवस्था लागू, इन शहरों के लिए मिलेंगी

Wed, 07 Feb 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:26 PM IST
सार

गांधी पार्क बस स्टैंड से रोडवेज बसों का संचालन बंद किया गया है। वहां से ई-सिटी बस मिलेंगी। मसूदाबाद, सूतमील, गांधीपार्क बस स्टैंड पर से रोडवेज बसों के संचालन की नयी व्यवस्था लागू की गयी है। तीनों बस स्टैंड से अब इन शहरों के लिए बसें मिलेंगी ...

विज्ञापन
New system implemented for buses from Masoodabad, Sutmile, Gandhipark bus stand
गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर खडी ई बस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मसूदाबाद, सूतमील, गांधीपार्क बस स्टैंड से बसों के लिए नयी व्यवस्था लागू की गई है। गांधी पार्क बस स्टैंड से रोडवेज बसों का संचालन बंद किया गया है। अब वहां से ई बसें मिलेंगी।

विज्ञापन


एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट और एसपी यातायात ने बताया कि गांधी पार्क बस स्टैंड से रोडवेज बसों का संचालन बंद किया गया है। वहां से ई-सिटी बस मिलेंगी। तीनों बस स्टैंड पर से रोडवेज बसों के संचालन की नयी व्यवस्था लागू की गयी है। 
विज्ञापन


यह रहेगी नयी व्यवस्था

  • मसूदाबाद बस स्टैंड से हाथरस, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, अनूपशहर, चण्डौस, पिसावा व जयपुर के लिये बसें मिलेंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सूतमील बस स्टैंड से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, नोयडा, एटा, कन्नौज, मैनपुरी, शिकोहाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ, कासगंज, जलेसर के लिए बसें मिलेंगी।
  • गांधी पार्क बस स्टैंड से दुबे पडाव, किशनपुर, क्वार्सी, ताला नगरी, हरदुआगंज एवं गांधीपार्क बस स्टैण्ड से मदारगेट, सासनीगेट, मथुरा रोड चेंजर, हस्तपुर, इगलास और गांधीपार्क बस स्टैण्ड से दुबे पडाब, एटा चुंगी, बोनेर, पनेठी, अकराबाद, जलाली एवं गांधीपार्क बस स्टैण्ड से मसूदाबाद, सारसौल, भांकरी, गभाना के लिये ई-बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed