{"_id":"679f3e94f3ba37dd860c28da","slug":"new-road-from-quarsi-chungi-to-civil-lines-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 25 करोड़ से बनेगी क्वार्सी चुंगी से सिविल लाइंस तक नई सड़क, जलभराव-नाला निर्माण से टूट गई पूरी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 25 करोड़ से बनेगी क्वार्सी चुंगी से सिविल लाइंस तक नई सड़क, जलभराव-नाला निर्माण से टूट गई पूरी सड़क
Sun, 02 Feb 2025 03:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 03:16 PM IST
सार
लगभग ढाई साल पहले क्वार्सी चुंगी-केला नगर चौराहा-दोधपुर से सिविल लाइन कोतवाली तक नई सड़क बनाई गई थी। तारकोल और कंक्रीट से हुए निर्माण के बाद जलभराव और नाला निर्माण होने से पूरी सड़क उखड़ गई।
विज्ञापन
केला नगर रोड से दोदपुर रोड पर हो रहे गड्ढे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित क्वार्सी चुंगी से सिविल लाइन कोतवाली तक सड़क का निर्माण सीएम ग्रिड योजना से होगा। 25 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
लगभग ढाई साल पहले क्वार्सी चुंगी-केला नगर चौराहा-दोधपुर से सिविल लाइन कोतवाली तक नई सड़क बनाई गई थी। तारकोल और कंक्रीट से हुए निर्माण के बाद जलभराव और नाला निर्माण होने से पूरी सड़क उखड़ गई। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली की खूब किरकिरी हुई थी। जब कई जगह पुरानी सड़क दिखने लगी तो मरम्मत करा कर सही कराया गया।
विज्ञापन
मगर समस्या बनी रहने के कारण इस सड़क को सीएम ग्रिड योजना में पुन: बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। शासन ने 1.820 किलोमीट लंबी सड़क के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी होगा, इसके बाद नगर निगम टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
क्वार्सी चुंगी से दोधपुर होते हुए सिविल लाइन कोतवाली तक सीसी रोड बनेगी। इस सड़क पर नाला निर्माण हाल ही में हुआ है। लगभग पौने दो किमी लंबी यह रोड 10 मीटर चौड़ी होगी।-सुरेशचंद, मुख्य अभियंता, नगर निगम