फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New highway will be built between Aligarh-Agra

Exclusive: अलीगढ़-आगरा के बीच बनेगा नया हाईवे, ड्राइंग तैयार, इन गांवों की जमीन होगी शामिल

Sun, 30 Jul 2023 05:58 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 05:58 AM IST
सार

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। चूंकि, इसे अलीगढ़ के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर शुरू किया जाएगा और आगरा में खंदौली पर यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
New highway will be built between Aligarh-Agra
आगरा अलीगढ़ के बीच बनने वाले औद्योगिक गलियारे का मानचित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-आगरा के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। केंद्र व प्रदेश सरकार सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) से दोनों जिलों के यातायात को सुगम बनाने के लिए एक नया हाईवे बनाने पर विचार कर रही है। शीर्ष स्तर पर ड्राइंग भी तैयार करा ली गई। जल्द ही ड्रोन सर्वे की तैयारी है। अगर यह हाईवे बनता है तो इससे हाथरस के मुरसान क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि तैयार ड्राइंग के अनुसार, यह हाईवे मुरसान क्षेत्र से होकर गुरजेगा।

विज्ञापन


हालांकि, अभी इस परियोजना की अधिकारिक पुष्टि स्थानीय स्तर पर नहीं हो रही है। विश्वस्त सूत्रों से अंदरखाने की खबर यह भी है कि इस हाईवे को विकसित करने के साथ-साथ सरकार की मंशा इसे इकोनामिक कॉरिडोर (आर्थिक गलियारा) के रूप में विकसित करने की भी है, यह गलियारा अलीगढ़-पलवल मार्ग पर विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ेगा।
विज्ञापन


ड्राइंग

इस परियोजना पर काम कर रहे बेहद विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। चूंकि, इसे अलीगढ़ के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर शुरू किया जाएगा और आगरा में खंदौली पर यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसलिए यह जेवर एयरपोर्ट का तीसरा विकल्प हाईवे भी अलीगढ़ में विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर व अन्य उद्योगों के कारण अब संबंधित क्षेत्रों में भूमि नहीं बची है। साथ ही अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का बोझ अधिक होने या आपात स्थिति के दौरान यह हाईवे आगरा और यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचने का विकल्प भी बनेगा, जो जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा। हालांकि, यह परियोजना अभी शुरुआती दौर में है और सिर्फ ड्राइंग तक सीमित रहने के कारण कोई अधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। संकेत हैं कि जल्द ड्रोन सर्वे होगा। इसके बाद प्रस्ताव कराया 
जाएगा।

नए हाईवे के प्रमुख बिंदु

  • जेवर एयरपोर्ट के लिए विकल्प मार्ग और अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर को आगरा से जोड़ेगा।
  • अलीगढ़ से हाथरस जनपद होते हुए आगरा जिले के खंदौली तक पहुंचेगा हाईवे।
  • ड्राइंग में प्रत्येक इलाके की लाख प्रति बीघा और लाख प्रति हेक्टेयर कीमत भी उल्लेखित की गई है।
  • तीनों जनपदों के 59 गांवों से जुड़ेगा नया हाईवे।
  • अलीगढ़ में हाईवे बाईपास से होगी शुरुआत, आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा।


इन गांवों की भूमि को ड्राइंग में किया शामिल
  • अलीगढ़ के गांव : कस्बा कोल (हाईवे बाईपास पर आगरा-मथुरा कट के मध्य से), दौलारा निरपाल, मनोहरपुर कायस्थ, मुकुट गढ़ी, एसी, आबूपुर।
  • हाथरस के गांव : सिंघर, देदामई, बिलखौरा कला, जसराना, रुदायन, लढ़ौता, लुहारा, दिनावली, नगला गढ़ू, छोड़ा गड़उआ, गारवगढ़ी, नगला सामंत, नौपुरा, गढ़ी नंदराम, अहबरनपुर, संगीला नगला बरी, मूंगसा, टुकसान, धातुरा खुर्द, सूरजा, पिलखोनिया, अजरोई, बगुली कमालपुर, धींगरा, मथू, तेजपुर, केशर गढ़ी, खोकिया, सोंगरा, अमरपुर, चमरपुरा, पटाखास, बेरीसला, गोजिया, नगला बरी, जुझारु, नगला करवा, खजुरिया, कुरावली, कजरौठी, झागर, बरामई, नौगवां, दक्सा, छावा, खुरसैना, सरौथ, घूंच, सीस्ता।
  • आगरा के गांव : कंजौली, खंदौली, पैंठ खेड़ा, राम नगर खंदौली।

विशेष- अमर उजाला के पास ड्राइंग मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed