{"_id":"678de22479c1c867f20d9ec6","slug":"new-firms-got-registered-in-aligarh-development-authority-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADA: विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 40 नए फर्म ने कराए पंजीकरण, विभाग को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADA: विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 40 नए फर्म ने कराए पंजीकरण, विभाग को मिलेगा फायदा
Mon, 20 Jan 2025 11:12 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:12 AM IST
सार
एडीए में करीब 110 से 120 फर्म पंजीकृत हैं। विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत इन फर्म में से कुछ चुनिंदा फर्मों के पास प्राधिकरण के कार्य है। इनके नाम कई कार्य होने से बहुत से जरूरी कार्य फंसे रहते हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने नए फर्मों के पंजीकरण का कार्य पिछले माह शुरू किया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में 40 नए फर्म ने पंजीकरण कराए हैं। इससे अब शहर में हो रहे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। ढाई साल से कछुआ गति से निर्माण कार्य चल रहा था। अवस्थापना निधि से निकलने वाले निविदा में अब ठेकेदार बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में करीब 110 से 120 फर्म पंजीकृत हैं। विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत इन फर्म में से कुछ चुनिंदा फर्मों के पास प्राधिकरण के कार्य है। इनके नाम कई कार्य होने से बहुत से जरूरी कार्य फंसे रहते हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने नए फर्मों के पंजीकरण का कार्य पिछले माह शुरू किया था। अब निविदा में ज्यादा से ज्यादा फर्म सहभागिता निभाएंगे। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण में कार्य करने के लिए 40 फर्म का पंजीकरण हुआ है। अब निर्माण कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा फर्म भाग लेंगे। इससे एडीए को फायदा होने के साथ ही निर्माण कार्य को भी गति मिलेगी। - अपूर्वा दूबे, वीसी
विज्ञापन विज्ञापन