फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Educational revolution has come in the state: Dr. Dinesh Sharma

प्रदेश में नई शैक्षणिक क्रांति आई है : डॉ. दिनेश शर्मा

Fri, 17 Sep 2021 09:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
New Educational revolution has come in the state: Dr. Dinesh Sharma
शिलान्यास कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नई शैक्षणिक क्रांति आई है। प्रदेश में 12 नए विश्वविद्यालय बन रहे हैं। 77 नए डिग्री कॉलेज बने हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री मंगलवार को लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से अलीगढ़ ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को फायदा होगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रयासरत रहे। पिछले चार साल में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था देश के लिए उदाहरण बन गई है। 2017 के बाद नकलविहीन परीक्षा हो रही है। पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। दुग्ध उत्पाद, हिंदुत्व, जैन और भारतीय व विदेशी भाषाओं का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ रोजगार का सृजन होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर 2019 में इगलास में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। दो साल के अंदर विश्वविद्यालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर से यहां के युवाओं को शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार सहयोगी, विधायक, इगलास विधान सभा क्षेत्र
वर्षों की मांग आज पूरी हो गई
खैर एवं जनपद की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट करता हूं। विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर से युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार मिलेगा। विश्वविद्यालय के लिए यहां के युवक वर्षों से आंदोलन कर रहे थे। आज उनकी मांग पूरी हो गई है।
- अनूप प्रधान, विधायक, खैर विधान सभा क्षेत्र
पीएम-सीएम के नेतृत्व में हो रहा विकास
पीएम नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का विकास हो रहा है। अलीगढ़ जनपद में काफी कार्य हुआ है। विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर से शिक्षा एवं रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इससे आसपास के क्षेत्र भी लाभान्वित होंगे।
- रवेंद्र पाल सिंह, विधायक, छर्रा विधान सभा क्षेत्र
विवि बनने से उच्च शिक्षा के खुलेंगे द्वार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद में काफी विकास कार्य हुआ है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय बनने से उच्च शिक्षा के नए द्वार खुल गए हैं। डिफेंस कॉरिडोर से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- अनिल पाराशर, विधायक, कोल विधान सभा क्षेत्र
अलीगढ़ की बड़ी जरूरत थी विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय यहां की सबसे बड़ी जरूरत थी। छात्र कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। विश्वविद्यालय के लिए यहां के युवाओं को सड़कों पर संघर्ष करना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज यहां विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा रहा है। वर्षों का सपना साकार हो रहा है।
- संजीव राजा, विधायक, शहर विधान सभा क्षेत्र
पिछली सरकारों ने राजा को याद नहीं किया
राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनाई थी। देश की आजादी के लिए 32 वर्षों तक देश के बाहर रहे। दुनिया के कई देशों की यात्रा की। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है। पिछली सरकारों ने राजा साहब को याद नहीं किया।
- डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी
भारत की जय जयकार के लिए काम करते हैं मोदी
अलीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए जीते और भारत की जय जयकार के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी शेर हैं। श्रीनगर में झंडा फहराने वाले नेता हैं। जरूरत पड़ी तो हमारे जवान पाकिस्तान में घुस गए। वह जनता से मोदी-मोदी के नारे लगवा रहे थे। इस दौरान कहा कि आपकी आवाज अफगानिस्तान तक पहुंचनी चाहिए। उनके संबोधन के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे।

---
मंच पर ये रहे मौजूद....
उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, सांसद (हाथरस) राजवीर दिलेर, ठा.जयवीर सिंह, ठा.दलवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed