फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   new corona testing machine founded in jn medical college

एएमयू के मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए नई मशीन आई 15 लाख रुपए कि इस मशीन से कोरोना की टेस्टिंग में तेजी आएगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
new corona testing machine founded in jn medical college
जे एन मेडिकल कॉलेज मैं कोरोना की टेस्टिंग को आई नई मशीन - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज में बुधवार को एक नई आरटी-पीसीआर टेस्टिंग मशीन की स्थापना हुई। इस के साथ ही अब यहां एक दिन में कोविड-19 के 200 से अधिक नमूनों की जांच की जा सकेगी।  जेएन मेडिकल कालेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अग्रणी मेडिकल कालेजों में से एक है। 15 लाख रूपये की लागत वाली यह मशीन उत्तर प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है, जिससे कोविड-19 की जांच में तेजी आएगी।  एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि जेएन मेडिकल कालेज कोविड-19 की जांच के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त जांच केन्द्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, कमिश्नर, जिला मजिस्ट्रेट, सीडीओ और सीएमओ के संयुक्त प्रयासों से जेएनएमसी को यह नई मशीन प्राप्त हुई है। कुलपति ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे कोविड-19 के विरूद्व हमारी लड़ाई में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एएमयू और उससे सम्बन्धित संस्थान, कोविड-19 की रोकथान के लिये सरकार के प्रयासों के साथ खड़े हैं और अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। मेडिकल कालेज के प्रिन्सिपल प्रोफेसर शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि नई मशीन मिलने से अब हम प्रतिदिन 200 से अधिक नमूनों की जांच कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 3 हजार से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। नई मशीन आने से नमूनों की जांच की हमारी क्षमता में वृद्वि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed