फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Never before has such a big program of the Prime Minister happened in Aligarh

अलीगढ़ में पहले कभी नहीं हुआ प्रधानमंत्री का इतना बड़ा कार्यक्रम

Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Never before has such a big program of the Prime Minister happened in Aligarh
लोधा कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ सांसद सतीश गौतम। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री का इतना बड़ा और भव्य कार्यक्रम अलीगढ़ में पहले कभी नहीं हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री अक्सर चुनावी सभा में आए और संबोधन कर चले गए। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री एक साथ दो महत्वपूर्ण और बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने आए हों और उनके कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार दो बार आए हों, वो भी केवल पांच दिन के अंदर।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर बारिश ने कोई खलल नहीं डाला तो ये आयोजन यादगार हो जाएगा। हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार 70 फीसदी बताए गए थे, लेकिन सोमवार को बादल होने के बाद कुछ बूंदाबांदी हुई। बारिश न होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सभी को मंगलवार (आज) मौसम खुला रहने की उम्मीद है। इधर, सोमवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी विवि का शिलान्यास करेंगे और कॉरिडोर की प्रगति समीक्षा करेंगे। क्योंकि कॉरिडोर का शिलान्यास कार्यक्रम पहले हो चुका है, इसलिए इसका शिलान्यास नहीं होगा। सुरक्षा के लिए पांच हजार से अधिक पुलिस फोर्सं की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को लोधा वीवीआईपी मूवमेंट का हब बना रहा। पहले मुख्यमंत्री बाद में डिप्टी सीएम पहुंचे। इस बीच उद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री के साथ विधायकों का आना जारी रहा। सभी ने तैयारियों को पूरा कराया। अलीगढ़ पलवल हाईवे पर लोधा थाने से पलवल की ओर आगे बढ़ते ही विवि के कार्यक्रम की तैयारियां दिखने लगती हैं। इधर, नादा पुल के बाद से ही पीएम और सीएम के होर्डिंग लग गए हैं। लोधा में विवि भूभाग के आगे आईटीएम कॉलेज तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंगलवार को यातायात की व्यवस्था संभालना बड़ी चुनौती होगी। मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरे प्रशासनिक अमले और अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम सोमवार देर रात तक तैयारियों को पूरा कराती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed