फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neither the fine was collected on the protest, nor the encroachment removed

अलीगढ़ : विरोध पर न जुर्माना वसूला, न अतिक्रमण हटा

Sat, 07 May 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Neither the fine was collected on the protest, nor the encroachment removed
अतिक्रमण हटवाने पहुंचे सहायक नगर आयुक्त व्यापारियों ने घेरा। - फोटो : CITY OFFICE
जाम से जूझते शहर में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की पहले ही दिन हवा निकलती दिखाई दी। कठपुला से अभियान शुरू करते हुए टीम जब मालगोदाम की ओर पहुंची तो रास्ते में पड़ी भवन निर्माण सामग्री को हटाने के दौरान विरोध शुरू हो गया। व्यापारियों से काफी देर तक वार्ता व नोकझोंक का क्रम चला। इसके बाद टीम को व्यापारी अपने साथ रेलवे रोड पर ले गए, जहां टीम अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी देकर लौट आई। इस तरह पहले दिन न तो किसी से जुर्माना वसूला गया और न ही अतिक्रमण हटाया गया। टीम के साथ चल रहे जेसीबी, ट्रैक्टर व लोडर खड़े रहे और डीजल फूंककर लौट गए।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नगर निगम की टीम सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में कठपुला से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने पहुंची। सबसे पहले पेट्रोल पंप के पास एक बिल्डिंग का निर्माण देखा, जिसकी निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी थी और निर्माण भी नाले पर बताया गया। इसे हटाने का प्रयास किया और मलबा जेसीबी से भरवा लिया। इसके बाद व्यापारी नेता मनीष वूल, हरिशंकर अग्रवाल आदि विरोध करने लगे। नेताओं ने कहा कि पहले सरकारी भवनों के सामने से अतिक्रमण तोड़ा जाए। इसके बाद दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जाए। यहां नगर निगम टीम की दलील थी कि कई दिन से प्रचार-प्रसार चल रहा है, किस इलाके में कब अभियान चलेगा, यह भी पूर्व घोषित है, फिर देरी क्यों। इसको लेकर काफी देर तक नोकझोंक हुई। इसके बाद तय हुआ कि पहले दुकानदारों को चेतावनी दी जाए। इस पर पूरी टीम रेलवे रोड पहुंची। यहां समर्पण कांप्लेक्स के बाहर वाहन पार्किंग हटाने को लेकर व्यापारी विरोध में आ गए। कहने लगे कि नगर निगम को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। रेलवे रोड पर अब्दुल करीम चौराहे तक टीम अतिक्रमण न करने की अपील करते हुए घूमी। इस दौरान जेसीबी, ट्रैक्टर आदि मालगोदाम पर ही खड़े रहे। करीब दो घंटे बाद टीम लौट गई। टीम के जाने के बाद बाजार खुला और ज्यों की त्यों स्थिति रही।
विज्ञापन

डर से नहीं खुला बाजार, खुद हटाए अतिक्रमण
टीम जिस दौरान रेलवे रोड पर घूमी, उस दौरान काफी संख्या में दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानदार खुद अपने अस्थायी अतिक्रमण हटाते देखे गए। रेलवे रोड पर टीम को एक पक्का अतिक्रमण दिखाई दिया, जिसे दो दिन में हटाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां आएगी टीम
शनिवार को टीम गांधीपार्क शेल्टर होम से पत्थर बाजार होते हुए बारहद्वारी तक अतिक्रमण हटाने जाएगी।
- अधिकांश नालियों पर पक्का निर्माण नहीं है। इसे हटाने को लेकर चेतावनी दी गई है। एक पक्का निर्माण पाया गया है। उसे दो दिन में हटाने की चेतावनी दी गई है। रहा सवाल व्यापार मंडल के विरोध का तो पूर्व में हुई बैठक में बातचीत हुई है, उसी के तहत अभियान शुरू हुआ है। कुछ लोगों का विरोध है। उन्हें समझाया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। नाली पर काउंटर मिलेगा तो जुर्माना किया जाएगा। - ठाकुर प्रसाद सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed