फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighboring driver along with his accomplices looted journalist house three arrested

Aligarh News: पड़ोसी ड्राइवर ने साथियों संग मिलकर कराई थी पत्रकार के घर में लूट, तीन गिरफ्तार, एक लाख बरामद

Tue, 31 Jan 2023 05:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

19 जनवरी को चार अज्ञात बदमाशों ने अलीगढ़ के गूलर रोड पर अशोक नगर निवासी पत्रकार के यहां शाम को घुसकर दो लाख रूपये व आभूषण लूट ले गए थे। पुलिस ने मामले में तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से एक लाख रूपए बरामद किए गए है।
 

विज्ञापन
Neighboring driver along with his accomplices looted journalist house three arrested
इसी सीसीटीवी फुटेज से पुलिस पहुंची लूटेरों तक - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना अंतर्गत गूलर रोड के अशोक नगर में 19 जनवरी को चार अज्ञात बदमाशों ने संजय कुमार पुत्र मुकुट बिहारीलाल नवरत्न के यहां शाम को घुसकर दो लाख रूपये व आभूषण लूट ले गए थे। पुलिस ने मामले में तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से एक लाख रूपए बरामद किए गए है।

विज्ञापन


ऐसे अपराधियों तक पहुंची पुलिस
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस ने लूट के खुलासे के लिए थाना बन्नादेवी, सर्विलांस, स्वॉट, कैमरा, क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीम गठित की। शहर के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरें खंगाले गये और 50 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्ति, जिनमें से एक बैग  लटकाये हुए दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में शराब के ठेके से एक संदिग्ध व्यक्ति शराब लेते हुए दिखा। उस संदिग्ध व्यक्ति का नाम राजकुमार पुत्र रामजीलाल निवासी सिढपुरा थाना सिढपुरा जनपद कासंगज पता चला ।
विज्ञापन


ये तीन शातिर हुए गिरफ्तार
थाना बन्नादेवी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर काशीराम आवास रोड खाद के गौदाम के सामनें सारसौल से 31 जनवरी को तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें राजकुमार पुत्र रामजीलाल निवासी सिढपुरा थाना सिढपुरा जनपद कासंगज, विजय पुत्र रामस्वरूप निवासी चाँद मस्जिद के पीछें गूलर रोड थाना बन्नादेवी अलीगढ और रविन्द्र उर्फ मोहन पुत्र रामजीलाल निवासी सिढपुरा थाना सिढपुरा जनपद कासंगज हैं। इन्होंने तीन अन्य साथी रामजीलाल पुत्र छोटे लाल निवासी सिढपुरा थाना सिढपुरा कासंगज, गगन सोलंकी निवासी जैथरा थाना जैथरा जनपद एटा व भानू निवासी जैथरा थाना जैथरा जनपद एटा के साथ विजय के फ्लैट काशीराम योजना सारसौल पर इकट्ठे होकर 15 दिन पूर्व  संजय कुमार के घर लूट की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया लूट को अंजाम
विजय वादी पत्रकार का पड़ोसी है और तथा उनके यहाँ ड्राइवर की नौकरी भी कर चुका है। विजय व रामजीलाल पहले जेल में साथ साथ रहे थे। विजय ने रामजीलाल को बताया कि पड़ोसी संजय कुमार को अपनी बेटी की शादी करनी है। इसके लिए उसने रूपये व सामान का इंतजाम कर रखा है। तभी योजना बनाई गई कि संजय के घर में लूट करनी है। विजय व रविन्द्र उर्फ मोहन ने रैकी कर बताया कि अब संजय के घर पर कोई आदमी नहीं है, गेट खुला हुआ है। इसके बाद विजय व रविन्द्र उर्फ मोहन चले गये। बाद में रामजीलाल ,राजकुमार ,गगन व भानू ने संजय के घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूट की। 

यह हुआ बरामद
पकड़े गए तीनों शातिरों से लूटे गए एक लाख रूपये बरामद किए गए हैं। शातिरों के पास से एक तमंचा 315 बोर व चार कारतूस जिन्दा 315 बोर के मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed