फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighbor murdered the child and threw the body in the field

Aligarh: पड़ोसी ने बालक की हत्या कर शव खेत में फेंका, लाश को नोचते रहे जंगली जानवर, हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 09:01 PM IST
सार

बालक एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पड़ोसी पर अपहरण करने का शक जताया था। शक के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया और घटना का खुलासा किया। पड़ोसी नशे में था। उसने बालक को गली से उठाया और जंगल में ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Neighbor murdered the child and threw the body in the field
मृतक बच्चा मुदस्सिर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज से लापता छह वर्षीय बालक मुदस्सिर की पड़ोसी अनीस ने उसी दिन हत्या कर दी और शव सरसों के खेत में फेंक आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में उसने बालक की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

मुदस्सिर कस्बा कौड़ियागंज निवासी गुलशेर का पुत्र था। वह 6 फरवरी की शाम गली में स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। गुलशेर ने थाने पर अज्ञात में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी पड़ोसी
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना के अनुसार परिवार वालों ने अपने एक पड़ोसी पर अनीस के अपहरण करने का शक जताया था। शक के आधार पर पुलिस ने अनीस को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो कुछ देर में ही घटना का खुलासा हो गया। 

अनीस ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह नशे में था। उसने मुदस्सिर को गली से उठाया और जंगल में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे और बालक के परिजनों को साथ ले जाकर सरसों के खेत से शव बरामद कर लिया।  शव क्षत-विक्षत हालत में था और जंगली जानवरों ने उसे नोचा हुआ था।  मुदस्सिर अपने भाई-बहनों में सातवें नंबर पर था। उसका शव देखकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed