फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader says Nehru and Abdullah Faimly cheated India

नेहरू-अब्दुल्ला परिवार ने देश और जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को धोखा दिया: भाजपा नेता

Tue, 17 Sep 2019 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP leader says Nehru and Abdullah Faimly cheated India
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग और अन्य नेता - फोटो : Amar Ujala

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा कि नेहरू और अब्दुल्ला परिवार ने देश और जम्मू कश्मीर के नागरिकों को धोखा दिया। राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत रघुनाथ पैलेस में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे तरुण चुग ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से करोड़ों हिंदुस्तानियों को समानता के अधिकार मिले हैं और कश्मीर के लिए प्राण गंवाने वाले हजारों शहीदों की आत्मा को मोक्ष मिला है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अटल जी को हराने वाले राजा के नाम पर विश्वविद्यालय का ऐलान कर गए सीएम, जानिए इगलास का पूरा इतिहास 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेख अब्दुल्ला को नेहरू ने स्थापित किया। उसने ब्लैक मेल और धोखा दिया। अनुच्छेद 370 और 35 ए खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में बेटियों, अनुसूचित जाति और वंचितों को उनका अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान का सपना साकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ है लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता राहुल गांधी पाकिस्तानी भाषा बोल रहे हैं। उनकी ट्वीट का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के विरुद्ध करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी कटाक्ष किया। 


उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में शांति हैं और अब पीओके की बात हो रही है। दुनिया को अब भारत की ताकत समझ में आई है। सुरक्षा और मध्यस्थता की भीख मांगने वाला भारत अब नहीं है। यह देश अब अपने शत्रुओं से बदला लेना जानता है। एक सवाल के जवाब में एएमयू में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को नसीहत दी कि अपना मन और दिमाग ठीक करें।

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के सवाल पर कहा कि जिन्ना के समर्थकों के लिए पाकिस्तान बना है। प्रबुद्ध गोष्ठी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर तक 370 की स्वर्णिम परिकल्पना को पहुंचाएं। अब गर्व से कहे कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। सांसद सतीश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, गौरव शर्मा, संदीप चाणक्य, चंद्रमणि कौशिक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed