{"_id":"5eee117c8ebc3e431f7ff74f","slug":"negligence-passengers-screening-at-railway-station-not-stopped-nor-data-being-collected-city-office-news-ali236593958","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग बंद, न ही डाटा जुटाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग बंद, न ही डाटा जुटाया जा रहा
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के निकासी द्वार से बिना थर्मल स्क्रीनिंग के बहार जाते यात्री।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संक्रमण खत्म होने की बजाय दिन-प्रतिदिन अपने तेवर दिखा रहा है। मगर, रेलवे की व्यवस्था 15 दिन के भीतर ही चरमरा गई है। ट्रेनों के माध्यम से बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। पहले हर यात्री का डाटा उसके नाम, निवास, अलीगढ़ में ठहरने या घर होने की जानकारी सहित लिया जा रहा था। यह भी बंद हो गया है। इसके अलावा, यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी नहीं चेक किया जा रहा है।
कोरोना संकट के बीच पिछले दिनों ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। रेलवे जंक्शन पर प्रतिदिन छह जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। प्रतिदिन करीब तीन सौ यात्री अलीगढ़ आ रहे हैं। वहीं, यहां से भी हर दिन करीब इतने ही यात्री अलग-अलग शहरों की यात्रा को जा रहे हैं। शुरूआत में स्टेशन पर यात्रियों के डाटा और स्क्त्रस्ीनिंग की जिम्मेदारी रेलवे के पास थी और बाहर से आने वालों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास थी। रेलवे तो टिकटों के माध्यम से अपना डाटा रखने का दावा कर रहा है। एक चिकित्सक टीम को एंट्री गेट पर बैठा रखा है। हालांकि, टीम आरोग्य सेतु एप पर ध्यान नहीं दे रही है।
इधर, जिला प्रशासन की ओर से पिछले 15 दिन से कोई भी टीम यात्रियों का डाटा लेने नहीं पहुंच रही है। न ही यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। ऐसे में यह लापरवाही दूसरे यात्रियों पर भारी पड़ सकती है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि रेलवे अपने रिकार्ड के हिसाब से यात्रियों का डाटा जिला प्रशासन को हर दिन भेज रहा है। पहले यहां जिला प्रशासन की टीम आकर डाटा ले रही थी। मगर, अब वह नहीं आ रही है। वहीं, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था को सुचारु कराएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।