फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence of cement factory workers exposed in Nilanchal Express passenger death case

नीलांचल हादसा: यात्री की मौत मामले में सीमेंट फैक्टरी के कर्मियों की लापरवाही उजागर, जिम्मेदारों तक पहुंची GRP

Tue, 06 Dec 2022 12:48 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Dec 2022 12:48 AM IST
सार

जीआरपी का दावा है कि मौके से मिले साक्ष्य एवं मजदूरों के बयान को आधार बनाते हुए कुछ संदिग्ध मजदूरों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही इसके कारणों का खुलासा होगा। इधर, रेलवे अफसरों की छह सदस्यीय टीम ने अपनी गोपनीय जांच रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
Negligence of cement factory workers exposed in Nilanchal Express passenger death case
Accident in Neelachal Express - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से लखनऊ जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार यात्री हरिकेश कुमार दुबे की मौत के तीन दिन बाद मामले का पूरा खुलासा नहीं हुआ है। जीआरपी का दावा है कि मौके से मिले साक्ष्य एवं मजदूरों के बयान को आधार बनाते हुए कुछ संदिग्ध मजदूरों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही इसके कारणों का खुलासा होगा। इधर, रेलवे अफसरों की छह सदस्यीय टीम ने अपनी गोपनीय जांच रिपोर्ट भेज दी है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हरिकेश कुमार दुबे पुत्र संतराम दुबे, निवासी गोपीनाथपुर, थाना चांदा,जनपद सुल्तानपुर शुक्रवार को इस ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। डांबर-सोमना रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन के कोच के शीशे को तोड़ते हुए एक सरिया हरिकेश की गर्दन में घुस गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अब तक इस घटना की वजह और आरोपियों का खुलासा नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन

सीमेंट फैक्टरी के पास हुआ हादसा 
रेल हादसे के बाद अफसरों ने घटनास्थल तलाश लिया है। हादसा सोमना रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन सीमेंट फैक्टरी के नजदीक हुआ है। यहां रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। जीआरपी ने इस प्रकरण में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही डांबर एवं सोमना रेलवे स्टेशन से जुड़े 150 से अधिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। सीसीटीवी में साफ है कि सोमना के पास गेट संख्या 122 के पास कोच में सरिया घुसा हुआ दिख रहा है। पुलिस ने फैक्टरी से तीन संदिग्ध मजदूरों को दो दिन से हिरासत में ले रखा है। प्रथमदृष्टया सीमेंट फैक्टरी से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। एनसीआर के मुख्य जनंसपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसका अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सदस्यीय टीम ने सौंपी जांच रिपोर्ट 
रेल प्रशासन ने एसएसडब्ल्यूपी करमवीर सिंह, एसएससीडब्ल्यू कैरिज एंड वैगेन आरवी सिंह, आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, टीआई मोहम्मद इश्हाक, सीएमआई संजय शुक्ला समेत छह सदस्यीय टीम को जांच सौंपी थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसमें लापरवाही से जुड़े तथ्यों को शामिल करते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दूसरी टीम में शामिल रेलवे के डीटीएम टूंडला अमित कुमार सुदर्शन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विकास चौरसिया, एडीएन एसके शर्मा, एएसटी एसपी सिंह, सीनियर डीएसटी आदि के नेतृत्व वाली टीम ने भी जांच कर अपनी रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन

हरिकेश की पत्नी को मिले पांच लाख 
अलीगढ़। हरिकेश की पत्नी शालिनी दुबे को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। प्रयागराज से उत्तर मध्य रेलवे के वाणिज्यक निरीक्षक प्रियरंजन कुमार एवं सुलतानपुर के वाणिज्यक निरीक्षक ज्योति स्वरूप सोमवार को हरिकेश के पैतृक गांव गोपीनाथपुर, चांदा कोतवाली सुल्तानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी और उसकी पत्नी शालिनी दुबे को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की घोषणा के क्रम में पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। सांसद मेनका गांधी के प्रयासों से यह सहायता राशि दी गई है। सांसद परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी समेत अन्य सहायता दिलाने का प्रयास भी कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed