{"_id":"6a2d40b9baa06a65ac02cd0d","slug":"negligence-in-census-work-withhold-salaries-of-enumerators-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 11 प्रगणकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 11 प्रगणकों का रोका वेतन
Sat, 13 Jun 2026 05:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:07 PM IST
सार
जनगणना अभियान के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को प्रगणक एवं सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रगणक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
जनगणना 2027
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनगणना अभियान के तहत तहसील कोल क्षेत्र में चल रहे मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों के खिलाफ अलीगढ़ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी कोल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ को पत्र जारी कर संबंधित प्रगणकों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 11 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने जारी पत्र में कहा है कि वर्तमान में भारत सरकार का महत्वपूर्ण जनगणना अभियान संचालित है, जिसके प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। तहसील कोल क्षेत्र में इस कार्य के लिए शिक्षकों को प्रगणक एवं सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ प्रगणकों की कार्य प्रगति अत्यंत असंतोषजनक रही तथा वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
इन प्रगणकों का रोका वेतन
जिन प्रगणकों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है, उनमें दीपिका वर्मा, प्रियांशु जे.के., गिरीश कुमार शर्मा, संगीता पुष्पेंद्रि मौर्य, शारिक परवेज, गिरीश कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार वार्ष्णेय, शिखा त्यागी, चंद्रकांता एवं कीर्ति सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रशांत शर्मा ने वेतन रोकने पर विरोध जताया है।
विज्ञापन