फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence: An unclaimed dead body was kept in Deendayal Hospital for ten days

लापरवाही : दीनदयाल अस्पताल में दस दिन पड़ा रहा लावारिश शव

Tue, 04 May 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Negligence: An unclaimed dead body was kept in Deendayal Hospital for ten days
दस दिन से दीनदयाल अस्पताल में खिरनी गेट निवासी मजदूर का शव मोर्चरी में पड़े रहने की सूचना पर कोल विधायक अनिल पाराशर व एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। यहां शव की हालत देखकर दोनों का पारा चढ़ गया। स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई। पिछले दिनों से मानवीयता शर्मसार करने वाली घटनाओं पर दोनों ने लताड़ भी लगाई।
विज्ञापन

23 तारीख को तबियत खराब होने पर खिरनी गेट के जगदीश शर्मा के मकान में रहने वाले राजू पुत्र सुंदरलाल को पड़ोसियों ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दिन शाम को राजू की मौत हो गई। तब से लेकर सोमवार तक राजू का शव अस्पताल के मोर्चरी में रहा। खिरनीगेट चौकी प्रभारी अखिलेश प्रधान के सहयोग से परिजनों को ढूंढा गया। मजदूर वर्ग के होने के चलते मानव उपकार सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन

इसी सूचना पर एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह व कोल विधायक अनिल पाराशर दीनदयाल अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ को खूब खरी खोटी सुनाई। संवेदनाएं खत्म करने वाले प्रकरणों पर लताड़ भी लगाई। ऐसे मामलों में दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed