फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NEET student attacked with knives over seat in Aligarh Muslim University

Aligarh Muslim University: एएमयू में सीट को लेकर नीट के छात्र पर चाकुओं से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Jun 2022 03:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Jun 2022 03:38 AM IST
सार

सुहेल हनीफ विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच अनवर नाम का एक दबंग युवक आया और सुहेल को धमकाते हुए सीट खाली करने को कहा, सुहेल ने मना कर दिया। आरोपी ने सुहेल को जान से मारने की धमकी दी और वहां से बाहर चला गया। लेकिन जब सुहेल लाइब्रेरी से बाहर आया तो अनवर ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। गंभीर हालत में सुहेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
NEET student attacked with knives over seat in Aligarh Muslim University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे सीट पर बैठने को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। आरोप है कि नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र पर चाकू से हमला कर से गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे अन्य छात्रों ने उसे बचाया और गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इस मामले में थाना सिविल लाइंस में तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के मेंटीनेंस विभाग में कार्यरत मोहम्मद हनीफ ने कहा है कि उनका बेटा सुहेल हनीफ विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच अनवर नाम का एक दबंग युवक आ गया और बेटे सुहेल को धमकाया कि सीट खाली कर दे। सुहेल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सुहेल को जान से मारने की धमकी दी और वहां से बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सुहेल जब लाइब्रेरी से बाहर आया तो अनवर और उसके तीन-चार साथियों ने सुहेल को घेर लिया। चाकुओं से हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबे पर लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और सोहेल को बमुश्किल बचाया। इस बीच हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग गए। छात्रों ने गंभीर रूप से घायल सुहेल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed