{"_id":"66ddd9df2c7bbb98770e9221","slug":"neem-tree-fell-in-strong-wind-old-woman-died-after-being-crushed-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज हवा में नीम का पेड़ गिरा, दबकर वृद्धा की मौत, एक बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज हवा में नीम का पेड़ गिरा, दबकर वृद्धा की मौत, एक बालक घायल
Sun, 08 Sep 2024 10:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:37 PM IST
सार
रामबेटी नीम के पेड़ के नीचे बैठी थीं। पास में सात वर्षीय राघव और अन्य लोग भी बैठे थे। बारिश से भीगा पेड़ तेज हवा के चलते अचानक गिरा। उसके टूटने की आवाज सुनते ही अन्य लोग तो उठकर दौड़ पड़े लेकिन रामबेटी और राघव नहीं भाग सके। उनके ऊपर ही पेड़ का टूटा हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन
गिरे हुए नीम के पेड़ को काटकर रास्ते से हटाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
8 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे रोरावार थाने के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर में तेज हवा के बीच नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे पेड़ की नीचे बैठी एक वृद्धा और बालक दब गए। लोगों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, वृद्धा की मौत हो चुकी थी। घायल बालक को अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव इब्राहिमपुर भीमपुर निवासी 65 वर्षीय रामबेटी पत्नी हरचरन नीम के पेड़ के नीचे बैठी थीं। समीप ही पड़ोसी सात वर्षीय राघव पुत्र बबलू और अन्य लोग भी बैठे थे। बारिश से भीगा पेड़ तेज हवा के चलते अचानक गिरा। उसके टूटने की आवाज सुनते ही अन्य लोग तो उठकर दौड़ पड़े लेकिन रामबेटी और राघव नहीं भाग सके। उनके ऊपर ही पेड़ का टूटा हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन
इससे दोनों ही गिरे पेड़ के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल ही दोनों को बाहर निकाला। हालांकि वृद्धा रामबेटी की मौत हो चुकी थी। घायल राघव को परिवार वाले तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन