फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neem tree fell in strong wind, old woman died after being crushed

Aligarh News: तेज हवा में नीम का पेड़ गिरा, दबकर वृद्धा की मौत, एक बालक घायल

Sun, 08 Sep 2024 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 10:37 PM IST
सार

रामबेटी नीम के पेड़ के नीचे बैठी थीं। पास में सात वर्षीय राघव और अन्य लोग भी बैठे थे। बारिश से भीगा पेड़ तेज हवा के चलते अचानक गिरा। उसके टूटने की आवाज सुनते ही अन्य लोग तो उठकर दौड़ पड़े लेकिन रामबेटी और राघव नहीं भाग सके। उनके ऊपर ही पेड़ का टूटा हिस्सा गिर गया। 

विज्ञापन
Neem tree fell in strong wind, old woman died after being crushed
गिरे हुए नीम के पेड़ को काटकर रास्ते से हटाते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

8 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे रोरावार थाने के गांव इब्राहिमपुर भीमपुर में तेज हवा के बीच नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे पेड़ की नीचे बैठी एक वृद्धा और बालक दब गए। लोगों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, वृद्धा की मौत हो चुकी थी। घायल बालक को अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव इब्राहिमपुर भीमपुर निवासी 65 वर्षीय रामबेटी पत्नी हरचरन नीम के पेड़ के नीचे बैठी थीं। समीप ही पड़ोसी सात वर्षीय राघव पुत्र बबलू और अन्य लोग भी बैठे थे। बारिश से भीगा पेड़ तेज हवा के चलते अचानक गिरा। उसके टूटने की आवाज सुनते ही अन्य लोग तो उठकर दौड़ पड़े लेकिन रामबेटी और राघव नहीं भाग सके। उनके ऊपर ही पेड़ का टूटा हिस्सा गिर गया। 
विज्ञापन

मृतका रामबेटी
इससे दोनों ही गिरे पेड़ के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल ही दोनों को बाहर निकाला। हालांकि वृद्धा रामबेटी की मौत हो चुकी थी। घायल राघव को परिवार वाले तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed