{"_id":"654a930d0a6cddc2110bf328","slug":"nearly-one-and-a-half-lakh-rupees-were-looted-after-killing-a-grain-trader-with-a-sharp-weapon-aligarh-news-c-112-1-sali1002-427-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गल्ला व्यापारी को धारदार हथियार मारकर लगभग डेढ़ लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गल्ला व्यापारी को धारदार हथियार मारकर लगभग डेढ़ लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
गल्ला व्यापारियों से लूट की घटना के बाद हड़ताल पर बैठे व्यापारियों को समझाते कोतवाली निरीक्षक।
- फोटो : Samvad
अतरौली रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गल्ला व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करते हुए बदमाशों ने 1.60 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल लूट लिया। सोमवार देर रात बदमाश इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। गुस्साए गल्ला व्यापारियों ने मंगलवार सुबह कृषि मंडी में हड़ताल करते हुए धरना दिया। क्षेत्राधिकारी छर्रा ने 72 घंटे में घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक चली हड़ताल समाप्त हुई।
गांव रसैनी निवासी संजय पुत्र डंबर सिंह, मेघ सिंह पुत्र उमराय सिंह एवं लेखराज पुत्र बहोरी सिंह की मण्डी समिति में अमित कुमार मनोज कुमार एंड संस और अनिल कुमार टिंकल कुमार के नाम से दुकान है। मंडी में धान की खरीद अधिक होने के कारण सोमवार की देर रात दुकान बंद कर नगदी लेकर दो बाइकों से व्यापारी वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान अतरौली रोड स्थित गुप्ता मोड पर घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। धारदार हथियार से व्यापारियों को घायल कर बदमाश 1.60 लाख रुपये नकद व एक मोबाइल छीन कर भाग गये। पीड़ित व्यापारियों ने किसी प्रकार परिजनों को सूचना दी।
आननफानन में परिजनों ने पुलिस को सूचित करने के साथ दोनों घायल संजय और लेखराज को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। लूट की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। व्यापारियों से हुई लूट की सूचना पर मंगलवार सुबह गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
अधिकांश व्यापारी एक साथ धरने पर बैठ गए। गल्ला व्यापारियों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्राधिकारी छर्रा शुबेंदु सिंह मण्डी परिसर पहुंचे। उन्होंने लूट की घटना का 72 घंटे में पर्दाफाश कर बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस किसी भी आरोपी को बख्शेगी नहीं। इस आश्वासन पर व्यापारियों ने हड़ताल खत्म की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट अंकित कर ली गई है।
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम
क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों से वार्ता करते हुए बताया कि व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा के लिए अहम फैसले लिए जा रहे हैं। जिसमें व्यापारी नगदी दुकान से अपने गंतव्य को ले जाते समय पुलिस सुरक्षा ले सकेंगे। व्यापारी तत्काल कोतवाली में अपने गंतव्य तक सुरक्षित जाने के लिए पुलिस को सूचना देंगे और इसकी व्यवस्था की जाएगी। कोतवाली की ओर पुलिस कर्मी व्यापारी की सुरक्षा में भेजे जाएंगे।