{"_id":"5db88c9b8ebc3e93d0286cd8","slug":"ndps-accused-ran-from-the-police-station-in-morning-apprehended-in-evening-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह थाने से भागा एनडीपीएस का मुल्जिम, शाम को स्टेशन से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह थाने से भागा एनडीपीएस का मुल्जिम, शाम को स्टेशन से दबोचा
Wed, 30 Oct 2019 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
महानगर के क्वार्सी थाना पुलिस स्टाफ की हिरासत से मंगलवार सुबह एनडीपीएस का एक मुल्जिम चकमा देकर फरार हो गया, जिसे दिन भर की कवायद के बाद शाम को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
मामले में लापरवाही पर ड्यूटी पर तैनात दो मुंशी अरविंद और संजीव सहित होमगार्ड विनोद (पहरा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह शातिर पूर्व में तीन बार चोरी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
सीओ अनिल समानिया के अनुसार राहुल निवासी महादेव चौक धौर्रा, क्वार्सी को पुलिस ने सोमवार रात को नशीले पाउडर संग गिरफ्तार किया था। रात में उस पर मुकदमा दर्ज कर हवालात में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 7:30 बजे करीब आरोपी ने शौच जाने की बात स्टाफ से कही। तो पहरे पर तैनात होमगार्ड विनोद उसे शौच कराने ले गया। जहां उसने टॉयलेट सीट में अपना अंडरवियर फंसा दिया और शौचालय चौक बता कर बाहर आ गया।
होमगार्ड ने उसे दूसरे शौचालय में भेज दिया और खुद चौक हुए शौचालय का गेट लगाने लगा। इसी दौरान आरोपी भाग गया। सीओ के मुताबिक इस मामले में ड्यूटी पर तैनात लापरवाह मुंशी अरविंद और संजीव सहित होमगार्ड विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरार आरोपी पर भी भागने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दोनों मुंशियों का एसएसपी स्तर से देर रात तक निलंबन भी तय माना जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार राहुल की तलाश में वह खुद पूरी टीम को लेकर घेराबंदी किए हुए थे।
इसी बीच देर शाम खबर मिली कि वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में है। जहां से उसे दबोच लिया गया है। अब उसे बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।