{"_id":"5d336f3e8ebc3e6d1c21518f","slug":"ncw-asks-report-to-gurugram-commissioner-over-dowry-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दहेज हत्या में महिला आयोग ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दहेज हत्या में महिला आयोग ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
Sun, 21 Jul 2019 01:15 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग
- फोटो : Social Media
दहेज हत्या के एक मामले में गुड़गांव पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं किए जाने पर रघुवीर पुरी निवासी पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। जिसके बाद महिला आयोग ने वहां के पुलिस कमिश्नर से इस मामले में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
शिवपुरी निवासी महेश कुमार ने अपनी बेटी चांदनी वार्ष्णेय की शादी शहर के मैरिस रोड इलाके के ही एक अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार में की थी। यह शादी 9 दिसंबर 2017 में हुई थी। लड़का गुड़गांव में नौकरी करता था। वहीं पर रहने लगा। चांदनी के चार महीने का एक बेटा भी था। दो महीने पहले चांदनी का पति उसे बुलाकर अपने साथ गुड़गांव ले गया। वहां चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत के बाद मायके वालों को बीमारी की बात कहकर पति ने शव यहां लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ गुड़गांव में दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर कोई कार्यवाही नहीं होने पर महिला आयोग में गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
जिसके बाद महिला आयोग ने अब गुड़गांव के कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। महेश कुमार का आरोप है कि आरोपी गुड़गांव में बेखौफ नौकरी कर रहा है। उनके परिवार पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा है। धमका रहा है। इसके बाद भी पुलिस उदासीन है।