{"_id":"5da4cc088ebc3e93cf6583d4","slug":"nazim-case-aligarh-news-ali216241126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीब का पता लगाने में सीबीआई भी नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीब का पता लगाने में सीबीआई भी नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने कहा कि कब्र से लाश खोदकर लाने वाली सीबीआई तीन साल में जेएनयू छात्र नजीब का पता नहीं लगा सकी।
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एएमयू के चुंगी गेट पर धरना दे रहे छात्रों ने सोमवार को जेएनयू छात्र नजीब के गायब होने का मामला उठाया। दरअसल तीन साल पहले नजीब जेएनयू से गायब हुआ था। मंगलवार को इसको लेकर दिल्ली में प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें जेएनयू के साथ ही दूसरे विश्वविद्यालय के छात्र शामिल होंगे।
एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। कार्यक्रम को छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन, फारूक लोधी आदि ने संबोधित किया। छात्रों के धरना पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की नजर है। आंदोलित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। इगलास विधान सभा उप चुनाव को लेकर जनपद में आचार संहिता के साथ-साथ धारा 144 लागू है। विश्वविद्यालय के अधिकारी बार-बार इसका अहसास छात्रों को कराने का प्रयास कर रहे हैं।