फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Navratri

अलीगढ़ः आज घट स्थापना के साथ शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Navratri
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
पितृपक्ष समाप्त होने के बाद आज (बृहस्पतिवार को) घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। शहर के नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर सहित शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी। कोरोना काल के चलते दुर्गाबाड़ी सम्मिलनी में इस बार भी माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं आयोजन भी रद्द कर दिए गए हैं। जबकि नौदेवी मंदिर में मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने पर देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना अलग-अलग दिन की जाएगी। इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक साथ नौ अक्तूबर को पड़ रही हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को नौ की बजाए आठ दिन ही व्रत रखने होंगे।
विज्ञापन

नौरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध नौदेवी मंदिर में महंत नारायण दास, महंत मंगलदास, महंत आकाश मुनि महाराज, हनुमान दास के सानिध्य में नवरात्र की पूजा-अर्चना होगी। उन्होंने बताया कि मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के तमाम मंदिरों में भी श्रद्धालु सुबह जल चढ़ाने और पूजा पाठ के लिए पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए अलग-अलग तरीके से विभिन्न मंदिरों में व्यवस्थाएं की गई हैं। नवरात्र के आयोजन की तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी कर ली गई थीं। बंगाली समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन लगातार दूसरे साल भी रद्द रहेगा। कोरोना के चलते प्रतिमा की जगह थ्री डी पेंटिंग लगाकर सूक्ष्म रूप से परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घट स्थापना के लिए दो घंटे 55 मिनट का है शुभ मुहूर्त
-श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि पहले दिन घट स्थापना के लिए सुबह 10.40 से लेकर 01.35 बजे तक तीन विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त भी मिलेगा, जिसे घट स्थापना के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त कहा जाता है।

देवी प्रतिमाएं भी होंगी स्थापित
नवरात्र पर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु देवी प्रतिमाएं स्थापित कर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। आयोजन को लेकर एक दिन पहले बुधवार को श्रद्धालु देवी मां की प्रतिमा को लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। यह प्रतिमाएं आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के पास और कोल तहसील के बराबर में डेरा डाले राजस्थान के कारीगरों ने तैयार की हैं। बुधवार को यहां से कई मूर्तियां श्रद्धालु लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed