फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Navjot Singh Sidhu called agent of terrorists in poster at aligarh

नवजोत सिंह के खिलाफ भड़का गुस्सा, 'आतंकवादियों का एजेंट' बताकर बैनर टांगे

Mon, 18 Feb 2019 08:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Feb 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu called agent of terrorists in poster at aligarh
अलीगढ़ में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कला, पर्यटन, संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान से आत्मीयता दिखाने पर उनके विरोध में देश में ही नहीं, बल्कि अलीगढ़ जिले में भी लोग उठ खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


महानगर में कई जगह सिद्धू को आतंकवादियों का एजेंट होने का बैनर टांगा गया है, जिसकी चर्चाएं खूब हो रही हैं। पाकिस्तान को लेकर एक टीवी चैनल में दिए गए सिद्धू के साक्षात्कार के बाद देशभर में उनके खिलाफ आक्रोश फूट गया। 
विज्ञापन


इस बयान के चलते उनकी एक टीवी चैनल पर प्रसारित कॉमेडी शो से छुट्टी कर दी गई है। रामघाट रोड स्थित गांधी आई हॉस्पिटल के सामने ठा. रजत सिंह ने 
बैनर लगाया है, जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा है। 

साथ ही यह भी लिखा है कि ‘निंदा नहीं, जल्दी बदला चाहिए, ‘अलीगढ़ वासियों की है ये पुकार 40 के बदले 400 सिर चाहिए’। बैनर में सिद्धू की तस्वीर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed