फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Naugawan pradhan dismissed and Gonda Block Panchayat Secretary suspended

Aligarh News: नौगवां गांव का प्रधान बर्खास्त, गोंडा ब्लॉक का पंचायत सचिव निलंबित, दोनों पर यह हैं आरोप

Thu, 21 Dec 2023 10:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:22 AM IST
सार

अलीगढ़ में गंगीरी ब्लॉक के गांव नौगवां के ग्राम प्रधान किशन लाल यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं गोंडा ब्लॉक के पंचायत सचिव अवधेश कुमार को विकास कार्यों में लापरवाही पर निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Naugawan pradhan dismissed and Gonda Block Panchayat Secretary suspended
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के डीएम के आदेश पर गंगीरी ब्लॉक के गांव नौगवां के ग्राम प्रधान किशन लाल यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों, पंचायत घर एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग में अनियमितताओं के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। नए प्रधान के लिए गांव में उपचुनाव कराया जाएगा। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से निर्वाचन विभाग को सूचना भेजी जा रही है।

विज्ञापन


संबंधित पंचायत के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। डीएम की ओर से तीनों दोषियों से क्रमश : 30-30 हजार रुपये की वसूली कर दुरुपयोग की गई 90 हजार रुपये की धनराशि की भरपाई के भी आदेश दिए हैं। वर्ष 2022 में नौगवां निवासी बादशाह सिंह, भगवान सिंह एवं सुमेर सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। डीएम ने इस पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मदनपाल वर्मा को जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी ने गांव में जाकर पड़ताल की। विकास कार्यों की स्थिति देखी। इसमें कई बड़े विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मई में इन्होंने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इस पर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मगर प्रधान का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। डीएम ने ग्राम प्रधान के निलंबन के आदेश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पुलिया निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पंचायत घर समेत अन्य निर्माण कार्यों में मानकों के अनुरूप काम न होने पर कुल 90 हजार रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। इस पर अब ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान को पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा संबंधित वीडीओ और अवर अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा ब्लॉक का पंचायत सचिव निलंबित
अलीगढ़ में गोंडा ब्लॉक के पंचायत सचिव अवधेश कुमार को विकास कार्यों में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि पंचायत सचिव को ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य पूर्ति न करने, ओडीएफ प्लस गांव में घर-घर कूड़ा न उठवाने, एडीए द्वारा संबंधित पंचायतों के निरीक्षण में अभिलेख उपलब्ध न कराने एवं विकास कार्यों में लापरवाही करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अग्रिम आदेशों तक यह बिजौली बीडीओ कार्यालय में संबद्ध किया गया है। एडीओ पंचायत बिजौली को प्रकरण में जांच के लिए नामित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed