फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Natthi singh district and Vivek becoms City president in BJP Aligarh

नत्थी भाजपा जिलाध्यक्ष, विवेक महानगर अध्यक्ष बने

Tue, 12 Jan 2016 01:27 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Natthi singh district and Vivek becoms City president in BJP Aligarh

भाजपा नेतृत्व ने संघ पृष्ठभूमि के नेता चौधरी नत्थी सिंह को जिलाध्यक्ष एवं विवेक सारस्वत को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने दोनों पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। अलीगढ़ में इसकी सूचना पहुंचते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा। दोनों नेताओं के पास बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को सांसद सतीश गौतम का करीबी माना जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों नेता शुरुआती जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनसे जुड़े संगठनों से जुड़े रहेे हंै। राजनीति के जानकार लोगों का मानना है कि संघ पृष्ठभूमि के लोगों पर संगठन ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में ही वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव के साथ-साथ मेयर का चुनाव होना है। इसलिए नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रघुराज सिंह, राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, गौरव शर्मा, चंद्रमणि कौशिक ने दोनों नेताओं को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए जी जान लगा दूंगा। विधान सभा चुनाव में जनपद की सातों सीटें जीताने का प्रयास करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। कल्याण सिंह मेरे आदर्श है और उन्हीं से राजनीति का ककहरा सीखा हूं। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की कृपा सदा मेरे साथ होती है।

- चौधरी नत्थी सिंह, जिलाध्यक्ष 


मुख्य उद्देश्य भाजपा को उन बस्तियों तक पहुंचाना है जहां हम कम हैं या नहीं पहुंचे हैं। अब तक संगठन ने जो जिम्मेदारियां दीं वे पूरी तन्मयता से निभाईं। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मजबूत टीम बनाकर पार्टी का कार्य किया जाए। सबको साथ लेकर चला जाएगा, किसी की उपेक्षा नहीं होगी।

- विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed