{"_id":"5908ec154f1c1b810d441430","slug":"national-shooter-pacific-s-connection-to-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटर प्रशांत का अलीगढ़ से कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल शूटर प्रशांत का अलीगढ़ से कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 03 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कर्नल की कोठी में मांस व कारतूस की मिनी फैक्ट्री चलने का मामला उजागर होने के बाद सुर्खियों में आए नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई का अलीगढ़ से भी कनेक्शन होने की खबरें उड़ रही हैं। हालांकि, प्रशांत की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। सूबे में उसकी गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। अलीगढ़ कनेक्शन को लेकर एजेंसियां व उसकी गिरफ्तारी में जुटी टीमें यहां के शूटरों पर नजर रख रही हैं।
प्रशांत के घर से विदेशी हथियार, भारी मात्रा में कारतूस मिलने के बाद एटीएस व एसटीएफ ने गुपचुप तरीके से प्रशांत के पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत का शहर के चुनिंदा शूटरों से अच्छे रिश्ते हैं। प्रशांत का मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसी उनके रिश्तों की जमीनी हकीकत जानने में जुट गई है, उसके कैसे थे रिश्ते? व्यावसायिक या खिलाड़ी के नाते? बहरहाल कुछ शूटरों का कहना है कि रेंज में उनका अलीगढ़ कभी आना नहीं हुआ है।
बताया जाता है कि नेशनल स्तर पर क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी को हर साल अभ्यास करने के लिए हजारों की संख्या में रियायती दरों पर राइफल 12 बोर के कारतूस राष्ट्रीय राइफल संघ मुहैया कराती है। ऐसे में प्रशांत के घर में भारी मात्रा में कारतूस बरामद होना और यहां के शूटरों से रिश्ते होने की कहानी कुछ और ही इशारा कर रही है? बहरहाल, मामले की तहकीकात के बाद ही दूध का दूध, पानी का पानी हो सकेगा।