{"_id":"62d075dc84d82775ea774574","slug":"narendra-of-the-district-will-run-in-the-world-cross-country-in-germany-city-office-news-ali296047628","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में विश्व क्रॉस कंट्री में दौड़ेंगे जिले के नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी में विश्व क्रॉस कंट्री में दौड़ेंगे जिले के नरेंद्र
विज्ञापन
जर्मनी खेलने गए अलीगढ़ के नरेंद्र बाएं से लंबे बाल।
- फोटो : CITY OFFICE
जर्मनी में पदक जीतने के लिए अलीगढ़ का लाल नरेंद्र कुमार सिंह बेताब है। वह जर्मनी के बर्लिन शहर में विश्व क्रॉस कंट्री में शुक्रवार को दौड़ेंगे। धावक स्व. पालेंद्र कुमार के बाद नरेंद्र दूसरे धावक होंगे, जो विदेश की धरती पर दौड़ेंगे।
बेटे नरेंद्र की सफलता के लिए मां कुसुम लता, बहन, भाई सहित रिश्तेदारों ने बृहस्पतिवार को जमालपुर स्थित मदर टेरेसा अनाथ आश्रम में बच्चों को भोजन कराया। बच्चों ने प्रार्थना भी की। वहीं, बाबा बरछी बहादुर की मजार पर चादरपोशी भी की गई। महानगर के कंचन नगर कॉलोनी खैर रोड निवासी नरेंद्र के पिता पुलिस सेवा में सब इंस्पेक्टर हैं। यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि नरेंद्र दूसरे धावक होंगे, जो विदेश की धरती पर दौड़ेंगे।
ये है उपलब्धि
-खेलो इंडिया गेम्स यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स में 5 व 10 किलोमीटर में स्वर्ण पदक
-ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री कर्नाटक यूनिवर्सिटी बंगलुरु में स्वर्ण पदक
-ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक
-नवंबर 2020 में भारतीय रेलवे में नौकरी
-2021 में विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए नामांकित
आज पदक के लिए करिए दुआ, दौड़ेंगे नरेंद्र
यूपी एथलेटिक्स संघ संयुक्त सचिव शमशाद निसार ने शुक्रवार को सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि नरेंद्र के पदक जीतने के लिए सभी मिलकर दुआ करें। मनोज चौधरी, हीरा सिंह, गोपाल आर्य, विवेक सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, अशोक चौधरी, सौरभ, राजकुमार महरवाल आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
--