{"_id":"64971429294ad1cdbe03a005","slug":"nani-mama-forcibly-getting-married-both-sisters-called-the-police-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रास्ते में थी बरात, दुल्हनों ने बुलाई पुलिस, नानी-मामा पर लगाया आरोप, बीच रास्ते वापस लौटे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रास्ते में थी बरात, दुल्हनों ने बुलाई पुलिस, नानी-मामा पर लगाया आरोप, बीच रास्ते वापस लौटे बराती
Sat, 24 Jun 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:35 PM IST
सार
दो सगी बहनों में एक 18 वर्ष व दूसरी 16 वर्ष की हैं। परिजनों ने दोनों की शादी मुजफ्फरनगर के दो युवकों से तय कर दी। दोनों युवकों की उम्र इन दोनों बहनों से काफी अधिक है। शुक्रवार रात बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मगर बहनें शादी के विरोध में थीं। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को खबर दे दी।
विज्ञापन
दोनों बहनें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दो बहनों की जबरन शादी का मुद्दा विरोध के चलते तूल पकड़ गया। इनमें से एक बहन नाबालिग है। दोनों बहनों ने हंगामा करते हुए खबर पुलिस को दे दी और अपनी नानी व मामा पर जबरन शादी का आरोप लगा दिया। खबर पर पहुंची पुलिस ने शादी की तैयारी रुकवा दी। पुलिस के दखल पर परिवार ने मुजफ्फरनगर से आ रही बरात को रास्ते से लौटा दिया। इस मामले में बड़े मामा की ओर से तहरीर दी गई है। हालांकि, बहनों ने शादी रुकने पर किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
दो सगी बहनों में एक 18 वर्ष व दूसरी 16 वर्ष की हैं। परिजनों ने दोनों की शादी मुजफ्फरनगर के दो युवकों से तय कर दी। दोनों युवकों की उम्र इन दोनों बहनों से काफी अधिक है। शुक्रवार रात बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मगर बहनें शादी के विरोध में थीं। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को खबर दे दी। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने दोनों बहनों ने आरोप लगाया कि उनसे बिना पूछे, यह शादी की जा रही है। दूल्हों की उम्र काफी अधिक है। दोनों ने नानी व छोटे मामा पर शादी कराने का आरोप लगाया। वहीं, बड़े मामा ने शादी का विरोध कर थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार ने शादी न कराने की बात मान ली और मुजफ्फरनगर से आ रही बरात को रास्ते से लौटा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। बाद में दोनों बहनें अपने बड़े मामा के साथ चली गईं। इस दौरान बहनों का आरोप का था कि उन्हें बेचने की तैयारी थी। मगर पुलिस जांच में ये आरोप सामने नहीं आए। सीओ गभाना सुमन कनौजिया का कहना है कि बहनें बड़े मामा के साथ चली गईं। उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात लिखित में दी है। शादी रुक गई है।
विज्ञापन