{"_id":"66c080078287c96086090842","slug":"nandoi-accused-of-attempt-to-rape-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 17 Aug 2024 04:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:19 PM IST
सार
महिला अलीगढ़ से लौटकर घर आ रही थी। बसौली बम्बा के निकट उसका ननदोई ने उसे वहां रोक लिया।। वह भरण पोषण के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगा। उसे जमीन पर गिरा लिया। दुष्कर्म करने की नीयत से वह खेत में खींचकर ले गया और उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा कस्बा के मोहल्ला निवासी युवती ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना फरवरी माह की है, जिसमें एसएसपी के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी थाना खैर क्षेत्र के गांव निवासी सुमित पुत्र प्रेम शंकर के साथ 21 अप्रैल 2014 को दान दहेज देकर की गई थी। उसका पति व ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर, उसे घर से पीटकर निकाल दिया। इस मामले में अलग-अलग अदालतों में भरण-पोषण आदि के मुकदमे विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
गत 19 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे महिला अलीगढ़ से लौटकर घर आ रही थी। बसौली बम्बा के निकट उसका ननदोई रवि उर्फ रविंद्र पुत्र नवरत्न शर्मा निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा ने उसे वहां रोक लिया।। वह भरण पोषण के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपी उग्र हो गया तथा उसे जमीन पर गिरा लिया। दुष्कर्म करने की नीयत से वह खेत में खींचकर ले गया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने किसी तरह से खुद को बचाया। आरोपी भाईयों को जान से मार देने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। मामले में थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।